नाबालिग से छेड़छाड़, ड्राइवर ने पीड़िता के परिवार को धमकाया; पुलिस ने शुरू की मामले में जांच

Published : Jan 10, 2020, 02:34 PM IST
नाबालिग से छेड़छाड़, ड्राइवर ने पीड़िता के परिवार को धमकाया; पुलिस ने शुरू की मामले में जांच

सार

पुलिस ने सामने आये उस वीडियो के मामले की जांच शुरू कर दी है जिसमें महाराष्ट्र के डीआईजी निशिकांत मोरे पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाले परिवार को मोटर परिवहन विभाग का एक चालक कथित रूप से धमकाते दिख रहा है

मुंबई: पुलिस ने सामने आये उस वीडियो के मामले की जांच शुरू कर दी है जिसमें महाराष्ट्र के डीआईजी निशिकांत मोरे पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाले परिवार को मोटर परिवहन विभाग का एक चालक कथित रूप से धमकाते दिख रहा है।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बृहस्पतिवार को कहा कि पुलिस वीडियो में कैद हुई घटना की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि चालक दिनकर साल्वे को निलंबित कर दिया गया है। घटना पिछले साल जून में हुई थी लेकिन वीडियो सामने आने पर हाल में प्रकाश में आयी।

मंत्री ने कहा कि 17 साल की लड़की से छेड़छाड़ का आरोपी डीआईजी (मोटर परिवहन) मोरे फरार हैं। उन्होंने कहा कि साल्वे मुख्यमंत्री के काफिले का चालक है और उसे निलंबित कर दिया गया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतीकात्मक फोटो)

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

क्या हुआ था उस घर में? IIM ग्रेजुएट, पत्नी और बेटी की मौत के बाद मिला सुसाइड नोट
'सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी', राज ठाकरे के आरोप से महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल