दिवाली से 3 दिन पहले मां ने 8 साल के बेटे को नींद में मार डाला, बहन को फोन कर बताई वजह

महिला ने अपने ही आठ वर्षीय बेटे को गला दबाकर उस समय मारा जब मासूम गहरी नींद में सो रहा था। आरोपी ने बेटे को मारने के बाद अपनी बहन को फोन कर बोली-मैंने आरव को मार डाला। मैं क्या करती पती की वजह से बहुत ज्यादा तनाव में थी।

Asianet News Hindi | Published : Oct 25, 2019 6:02 AM IST

ठाणे (महाराष्ट्र). एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसको जानकर आप भी शॉक्ड हो जाएंगे। ठाणे जिले के बदलापुर शहर में 35 साल की एक महिला ने अपने ही आठ वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी।आरोपी महिला ने गुरुवार तड़के यानि दिवाली से तीन दिन पहले को उस समय मारा जब वो मासूम गहरी नींद में सो रहा था।

पति से अलग रह रही थी पत्नी
पुलिस ने बताया कि आरोपी  महिला का नाम शीतल मानेर है और उसने जिस मासूम बेटे को मौत के घाट उतारा उसका नाम आरव था। पुलिस ने बताया कि महिला का उसके पति वैभव के साथ आए दिन झगड़ा होता रहता था। जिसकी वजह से दोनों में मनमुटाव रहता था। इसलिए वह महाराष्ट्र में ठाणे जिले के बदलापुर शहर में अपनी बहन के साथ रह रही थी। आरोपी महिला सुबह तड़की उठी और सोते में अपने बेटे को मौत की नींद सुला दिया।

Latest Videos

बेटे को मारने के बाद बहन को किया था फोन
एक पुलिस अधिकारी के बताया कि मानेर ने अपनी बहन को फोन करके बताया कि वह बहुत तनाव में थी, इसलिए उसने अपने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसको जल्द से जल्द अदलात में पेश किया जाएगा।

Share this article
click me!

Latest Videos

आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पं. बंगाल