मुंबई: 16 साल की लड़की के साथ 6 लड़कों ने किया गैंगरेप, दोस्त के साथ गई थी बर्थडे पार्टी मनाने

Published : Dec 24, 2022, 03:14 PM ISTUpdated : Dec 24, 2022, 03:18 PM IST
मुंबई: 16 साल की लड़की के साथ 6 लड़कों ने किया गैंगरेप, दोस्त के साथ गई थी बर्थडे पार्टी मनाने

सार

मुंबई में 16 साल की एक लड़की के साथ छह लड़कों ने गैंगरेप किया। गैंगरेप करने वालों में लड़की का दोस्त भी शामिल था। लड़की उसके साथ किसी और के बर्थडे पार्टी में गई थी।   

मुंबई। 16 साल की एक लड़की अपने दोस्त पर भरोसा कर उसके साथ किसी और का बर्थडे पार्टी मनाने गई थी। पार्टी में लड़के ने लड़की को अपने दोस्तों के हवाले कर दिया। छह लड़कों ने उसके साथ रेप किया। इनमें लड़की का दोस्त भी शामिल था। घटना मध्य मुंबई के लोअर परेल इलाके में घटी। पुलिस ने शनिवार को इसके बारे में जानकारी दी। 

गैंगरेप के मामले में शामिल छह आरोपियों में से तीन नाबालिग हैं। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लड़की की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन नाबालिगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

लड़की की चीखें सुन लोगों ने पुलिस को किया फोन
घटना शुक्रवार रात को घटी थी। लड़की अपने एक दोस्त के साथ किसी और का बर्थडे पार्टी मनाने के लिए चॉल गई थी। अन्य पांच आरोपी भी बर्थडे पार्टी मनाने के लिए जुटे थे। पार्टी के बाद रात में आरोपियों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया। चॉल में रहने वाले दूसरे लोगों ने लड़की की चीखें सुनी तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एन एम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाबालिग लड़की को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिसकर्मियों ने मौके पर मौजूद आरोपियों को पकड़ा और अपने साथ थाना ले गए।

यह भी पढ़ें- चीन, जापान समेत इन देशों से आने वाले सभी यात्रियों की होगी RT-PCR जांच, पॉजिटिव रिपोर्ट आई तो होंगे क्वारंटाइन

पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर डोंगरी के बाल गृह भेज दिया गया। तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आगे की जांच जारी है। 

यह भी पढ़ें- CoronaVirus:केंद्र ने राज्यों से ऑक्सीजन व वेंटिलेटर्स जैसे लाइफ सपोर्ट इक्विपमेंट्स की मॉड ड्रिल को कहा

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: मुंबई में आज दिन भर बादल, कई इलाकों में झमाझम बारिश
Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: मुंबई में आज बारिश की एंट्री! बोरीवली से कोलाबा तक मौसम ने बदला मिजाज