सलाम करने वाली इस बेटी की कहानी, जिसने अपनी जान पर खेलकर बचा ली पिता की जिंदगी

प्रतीक्षा ने जिस तरह से लुटेरों का सामना किया और हिम्मत दिखाते हुए अपने पिता की जान बचाई उसे देखकर हर कोई इस बेटी की तारीफ कर रहा है। पुलिस से लेकर पड़ोसी तक प्रतीक्षा को सलाम कर रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jan 11, 2021 1:36 PM IST

मुंबई, बढ़ते भारत में बेटिया में भी किसी से कम नहीं है, वह जहां एक तरफ अपनी कामयाबी का परचम लहरा रही हैं तो वहीं दसूरी तरफ वक्त आने पर अपने परिवार के लिए जिंदगी दांव पर लगा देती हैं। ऐसी एक बहादुर बेटी की कहानी मुंबई से सामने आई है, जिसने रात को न सिर्फ लुटेरों के छक्के छुड़ाए बल्कि अपने बुजुर्ग पिता को भी सुरक्षित बचा लिया। 

20 साल की बेटी ने बचा ली बुजुर्ग पिता की जान
दरअसल, दो दिन पहले मुंबई के डोंबिवली इलाके में लूट के इरादे से चोर एक मकान में घुसे थे। जहां 61 साल के अशोक गोरी रिटायर्ड बैंक कर्मचारी अपने घर में अकेले थे। बदमाशों ने बुजुर्ग के हाथ-पैर बांध दिए थे, इतने पीछे से उनकी 20 साल की बेटी प्रतीक्षा वहां पहुंच गई। प्रतीक्षा को अचानक वहां देखकर लुटेरों की सिट्टी-पिट्टी गुल हो गई। लेकिन उन्होंने लड़की पर भी हमला बोल दिया। हालांकि बाद में प्रतीक्षा ने बहादुरी दिखाते हुए उन्हें खदेड़ दिया।

लड़की ने ऐसे किया गुंडों का साामना
बता दें कि प्रतीक्षा ने चोरों को देखते हुए शोर मचा दिया, जिससे आसपास के लोग आ जाएं। इतना ही नहीं जब वो भागे तो  उसने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों के मोबाइल फोन छीन लिए। इसके बाद मोबाइल के रिकॉर्ड और बिल्डिंग की सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों को एक दिन बाद आज गिरफ्तार कर लिया गया। जहां आरोपियों की पहचान चेतन मकवाना, अब्दुल शेख और चंद्रिका के तौर पर हुई

जांच में हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा
पुलिस जांच में हैरान कर देने वाली बात सामने आई। तीनों आरोपियों ने खुलासा किया है कि चोरी की यह सारी साजिश  रिटायर्ड बैंक कर्मचारी कर्मचारी अशोक गोरी के पड़ोसी दिनेश रावल ने ही रची थी। जो कि उनके एक फ्लैट ऊपर रहते हैं। क्योंकि उसने आते जाते देख लिया था कि गोरी के घर में काफी कीमती वस्तुओं और गहने रखे हुए हैं। पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता को भी हिरासत में ले लिया है।

पुलिस वाले भी बहादुरी बेटी को कर रहे सैल्यूट
प्रतीक्षा ने जिस तरह से लुटेरों का सामना किया और हिम्मत दिखाते हुए अपने पिता की जान बचाई उसे देखकर हर कोई इस बेटी की तारीफ कर रहा है। पुलिस से लेकर पड़ोसी तक प्रतीक्षा को सलाम कर रहे हैं।

Share this article
click me!