मुंबई: 27 घंटे तक सेंट्रल रेलवे रूट पर नहीं चलेंगी ट्रेनें, अंग्रेजों के जमाने का पुल होगा ध्वस्त

Published : Nov 19, 2022, 03:33 PM ISTUpdated : Nov 19, 2022, 03:37 PM IST
मुंबई: 27 घंटे तक सेंट्रल रेलवे रूट पर नहीं चलेंगी ट्रेनें, अंग्रेजों के जमाने का पुल होगा ध्वस्त

सार

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और मस्जिद बंदर स्टेशन के बीच स्थित कार्नैक पुल को ध्वस्त करने के लिए 27 घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा। मेगा ब्लॉक से लोकल ट्रेन से रोजाना यात्रा करने वाले 37 लाख लोग प्रभावित होंगे। 

मुंबई। अंग्रेजों के जमाने के कार्नैक पुल को ध्वस्त करने के लिए सेंट्रल रेलवे रूट पर 27 घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा। यह पुल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और मस्जिद बंदर स्टेशन के बीच है। ट्रेनों की आवाजाही 19 नवंबर की रात 11 बजे से लेकर 21 नवंबर की रात 2 बजे तक बंद रहेगी।

मध्य रेलवे द्वारा बताया गया है कि इस दौरान उपनगरीय और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। मेगा ब्लॉक से लोकल ट्रेन से रोजाना यात्रा करने वाले 37 लाख लोग प्रभावित होंगे। इसके साथ ही इससे दूसरे राज्यों की यात्रा करने वाले लोग भी प्रभावित होंगे। मध्य रेलवे के मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर 1,800 से अधिक लोकल ट्रेन सेवाएं संचालित होती हैं। इसमें 'हार्बर' और 'मेन' लाइनें शामिल हैं। ये लाइनें दक्षिण मुंबई में सीएसएमटी से निकलती हैं।

1866 में बना था पुल
कार्नैक पुल का निर्माण 1866-67 में हुआ था। इसे 2018 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IITB) की एक विशेषज्ञ टीम ने असुरक्षित घोषित किया था। इसपर भारी वाहनों की आवाजाही को 2014 में ही रोक दिया गया था। कार्नैक पुल लोहे से बना है। इसके बड़े हिस्से को पहले ही ध्वस्त किया जा चुका है। ब्लॉक के दौरान रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के लोहे के स्ट्रक्चर को काटकर हटाया जाएगा।

सेंट्रल रेलवे के जनरल मैनेजर अनिल कुमार लाहोटी, मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार गोयल सहित अन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को पुल का निरीक्षण किया था। सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा कि कार्नैक पुल में शिलालेख के साथ छह पत्थर हैं। इसपर बताया गया है कि पुल का निर्माण कब हुआ था। इसे विरासत के रूप में संरक्षित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मुंबई के 2009 डबल मर्डर केस अपडेटः छोटा राजन सहित 3 अन्य आरोपी बरी, CBI स्पेशल कोर्ट ने रिहाई कि ये वजह बताई

17 घंटे ब्लॉक रहेगी मेन लाइन
सीआर रूट की मेन लाइन (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से कसारा/खोपोली) पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और बायकुला स्टेशनों के बीच 17 घंटे के लिए ब्लॉक रहेगा। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और भायखला स्टेशन के बीच 20 नवंबर को शाम चार बजे से शनिवार रात 11 बजे तक कोई ट्रेन नहीं चलेगी।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: यवतमाल के बंसी गांव में लिया गया अनोखा फैसला, 18 साल से कम उम्र वालों के लिए बैन किया मोबाइल फोन

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Painful True Story: वायरल मीम बने लड़के राजेंद्र पंचाल की फोटो के पीछे है दर्दभरी कहानी
Horrible Accident in Nasik: 800 फीट गहरी खाई में गिरी Innova, परिवार के 6 लोगों की मौत