MUMBAI में नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला: भरभराकर गिरी 3 मंजिला इमारत, मलबे में दबे 9 लोगों को यूं बचाया

Published : Nov 09, 2021, 10:34 AM ISTUpdated : Nov 09, 2021, 10:42 AM IST
MUMBAI में नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला: भरभराकर गिरी 3 मंजिला इमारत, मलबे में दबे 9 लोगों को यूं बचाया

सार

 यह घटना मंगलवार सुबह करीब 8  बजे की बताई जा रही है। जहां साउथ-सेंट्रल मुंबई के जय महाराष्ट्र नगर में बनी तीन मंजिला घर ढह गया। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची। 

मुंबई (महाराष्ट्र). मायानगरी मुंबई (Mumbai News) से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एंटोप हिल इलाके में एक तीन मंजिला बिल्डिंग भरभराकर (house collapsed) गिर गई। इमरात के गिरने से करीब 9 लोग मलबे में दब गए। लेकिन समय रहते उनको बचा लिया गया। फिलहाल मौके पर प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद हैं। वहीं दमकल की गाड़िया और टीम रेस्क्यू (rescue operation) लोगों को बचाने में जुटी है।

यूं बचा ली 9 लोगों की जिंदगी
दरअसल, यह घटना मंगलवार सुबह करीब 8  बजे की बताई जा रही है। जहां साउथ-सेंट्रल मुंबई के जय महाराष्ट्र नगर में बनी तीन मंजिला घर ढह गया। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आनन-फानन में इमारत के नीचे मिट्टी में दबे 9 लोगों को निकालकर पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुटी रेस्क्यू टीम
बता दें कि अभी इस बिल्डिंग में और भी लोगों के फंसे होने की अशंका है। रेस्क्यू टीम लापता लोगों को मलबे में दबे लोगों को खोज रही है। फिलहाल घटना स्थल र अफरा-तफरी का महौल है। पुलिस के अधिकारी पीड़ित परिजनों को दिलासा देने में लगे हुए हैं।

महाराष्ट्र में आग से 11 कोरोना मरीजों की मौत
दो दिन पहले ऐसी ही हादसे की एक घटना शनिवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) में अहमदनगर के जिला अस्पताल (Ahmednagar District Hospital) में घटी। जहां शनिवार सुबह भीषण आग लगने से कोरोना (CoronaVirus) के 11 मरीजों की मौत हो गई। ये भी लोग अस्पताल के कोरोना के ICU वार्ड में भर्ती थे। मौके पर दमकल (Fire Brigade) की कई गाड़ियां आग बुझाने पहुंचीं। अन्य मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। 

यह भी पढ़ें -Maharashtra: अहमदनगर Hospital में लगी भीषण आग, 11 कोरोना मरीजों की मौत..पूरी ICU जलकर खाक

यह भी पढ़ें-Bhai DooJ पर गुजरात में बड़ा हादसा: केमिकल फैक्ट्री टैंक में 5 मजदूरों की मौत..यूं खत्म हुईं जिंदगियां

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CCTV में दिखी अजीब हरकत-शादी में आए विदेशी मेहमान की मौत का सच क्या है?
Painful True Story: वायरल मीम बने लड़के राजेंद्र पंचाल की फोटो के पीछे है दर्दभरी कहानी