मुंबई कांग्रेस में अंतर्कलहः विधायक ने खिलाफ लिखा पत्र, अध्यक्ष बोले-जितनी उम्र नहीं उससे अधिक पार्टी को दिया

Published : Jun 17, 2021, 10:40 PM ISTUpdated : Jun 17, 2021, 10:54 PM IST
मुंबई कांग्रेस में अंतर्कलहः विधायक ने खिलाफ लिखा पत्र, अध्यक्ष बोले-जितनी उम्र नहीं उससे अधिक पार्टी को दिया

सार

मुंबई में युवक कांग्रेस ने कोविड किट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में बांद्रा पूर्व से कांग्रेस विधायक जीशान सिद्धिकी को आमंत्रित नहीं किया गया था। कार्यक्रम में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने मंत्रियों और विधायकों को आमंत्रित किया था।

मुंबई। महाराष्ट्र में कांग्रेस अंतर्कलह अब खुलकर सामने आ चुकी है। मुंबई अध्यक्ष और विधायक के बीच विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। विधायक ने मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष के खिलाफ सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पत्र लिखकर शिकायत की है। उधर, मुंबई अध्यक्ष ने विधायक के काम करने के तौर-तरीकों पर सवाल उठा दिए हैं। 

यह भी पढ़ेंः ममता का पलटवारः टीएमसी को ट्वीटर न समझे बीजेपी, यूपी जाकर गंगा में तैरती लाशें देखे केंद्र सरकार

यह है मामला 

दरअसल, मुंबई में युवक कांग्रेस ने कोविड किट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में बांद्रा पूर्व से कांग्रेस विधायक जीशान सिद्धिकी को आमंत्रित नहीं किया गया था। कार्यक्रम में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने मंत्रियों और विधायकों को आमंत्रित किया था। अपने निर्वाचन क्षेत्र के कार्यक्रम में नहीं बुलाए जाने से कांग्रेस के विधायक जीशान सिद्धिकी नाराज हो गए। 

यह भी पढ़ेंः योगगुरु बाबा रामदेव की बढ़ी मुश्किलेंः छत्तीसगढ़ में आईएमए ने दर्ज कराया एफआईआर

नाराज विधायक ने लिखा सोनिया और राहुल को पत्र

कांग्रेस के नाराज विधायक जीशान सिद्धिकी ने अध्यक्ष के खिलाफ राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पत्र लिख दिया। पत्र में उन्होंने अपनी उपेक्षा का मुद्दा उठाया। 

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष बोलेः मुझे विधायक का काम नहीं दिखता

विधायक के पत्र लिखकर शिकायत किए जाने के मामले में मुंबई अध्यक्ष भाई जगताप ने कहा कि जीशान अभी 27 साल के हैं। मैंने पार्टी को 40 साल दिए हैं। कांग्रेस के सूरज ठाकुर काम कर रहे हैं तो मैं उनको सपोर्ट कर  रहा हूं। मुझे विधायक जीशान सिद्धिकी का काम नहीं दिख रहा है। 
उधर, इस पर पलटवार करते हुए विधायक जीशान सिद्धिकी ने कहा कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। वह संगठन के बारे में इतना जानते हैं तो पता होना चाहिए कि आंतरिक मसले पर मीडिया में बात नहीं करनी चाहिए। 

यह भी पढ़ेंः जब 16 साल पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने दुनिया को पैनडेमिक से किया था आगाह

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: मुंबई में तेज बारिश-थंडरस्ट्रॉम अलर्ट, चलेंगी तूफानी हवाएं
Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उमस-बादलों के बीच बदलता रहेगा मुंबई का मौसम, बारिश के आसार