मुंबई में कलाकारों और मॉडल्स को ऑर्डर पर ड्रग्स सप्लाई करने वाला एजेंट पकड़ा गया

Published : Sep 26, 2020, 03:55 PM ISTUpdated : Sep 26, 2020, 03:57 PM IST
मुंबई में कलाकारों और मॉडल्स को ऑर्डर पर ड्रग्स सप्लाई करने वाला एजेंट पकड़ा गया

सार

मुंबई क्राइम ब्रांच ने 40 वर्षीय एक ऐसे शख्स को अरेस्ट किया है, जो ऑर्डर पर फिल्म/टीवी कलाकारों और मॉडल्स को ड्रग्स पहुंचाता था। यह शख्स खुद फूड डिलीवरी और कैब कंपनी का एजेंट बनकर यह काम कर रहा था। पुलिस को उसके मोबाइल की चैट से कई चौंकाने वाले सुराग मिले हैं।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले की जांच के दौरान ड्रग्स को लेकर सामने आए चौंकाने वाले घटनाक्रम के बीच मुंबई क्राइम ब्रांच ने 40 साल के एक ऐसे शख्स को अरेस्ट किया है, जो फिल्म/टीवी कलाकारों के अलावा मॉडल्स को ऑर्डर पर ड्रग्स पहुंचाता था। यह शख्स खुद फूड डिलीवरी और कैब कंपनी का एजेंट बनकर यह काम कर रहा था। पुलिस को उसके मोबाइल की चैट से कई चौंकाने वाले सुराग मिले हैं। पुलिस को इसके पास से 5 लाख 55 हजार कीमत की मेफेड्रोन ड्रग्स बरामद हुई है।

जल्द होंगे कई बड़े खुलासे..
मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी अकबर पठान ने सूचना के बाद उस्मान शेख को जोगेश्वरी पश्चिम इलाके से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने कई कलाकारों और मॉडल्स के नाम लिए। हालांकि पुलिस ने अभी इन नामों का खुलासा करने से मना कर दिया। इनमें कई स्ट्रगल करने वाले कलाकार शामिल हैं। पुलिस को आरोपी की मोबाइल चैट में इसके सबूत मिले हैं। कुछ ऐसे चैट भी सामने आए हैं, जो बॉलीवुड से लिंक होते हैं।

घर तक पहुंचाता था ड्रग्स
आरोपी ने बताया कि वो अपनी कार के जरिये ही ड्रग्स सप्लाई करता था। वो कैब ड्राइवर या फूड डिलीवरी बॉय बनकर ड्रग्स घर तक पहुंचाता था। वो फोन या टेलीग्राम पर ऑर्डर लेता था। ड्रग्स वो पैसेंजर की सीट के नीचे छुपाता था, ताकि किसी को कोई शक न हो। आरोपी ने बताया कि उसने लॉकडाउन में सबसे ज्यादा ड्रग्स बेची। मुंबई पुलिस यह भी पता लगा ही है कि आरोपी के साथ कंपनी के लोग तो नहीं जुड़े हुए हैं।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पुलिसवाले ने कपड़े का झूला फेंका, फिर जो हुआ उसने दिल जीत लिया-WATCH
कौन हैं सुधीर मेहता जिन्होंने मुंबई-पुणे जाम से बचने निकाला अनोखा आइडिया