Mumbai में 20 साल की लड़की के साथ रेप के बाद हत्या, लिफ्ट में पड़ा मिला शव, एक लड़के ने देखा तो चीख निकली

मुंबई के कुर्ला इलाके में एक खाली रिहायशी इमारत में 20 साल की लड़की के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गई। शव पिछले कई दिनों से पड़ा था। पुलिस के मुताबिक, 13 मंजिला इमारत की छत पर युवती का क्षत-विक्षत शव मिला था। मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 28, 2021 5:06 AM IST / Updated: Nov 28 2021, 10:38 AM IST

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai) के कुर्ला इलाके में एक 20 साल की लड़की के साथ बलात्कार (Rape) के बाद हत्या (Murder) कर दी गई। एक युवक की सूचना पर पुलिस पहुंची तो शव खाली इमारत में मिला। बॉडी पूरी तरह सड़ चुकी थी। विनोबा भावे पुलिस स्टेशन ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376 और 302 के तहत केस दर्ज किया था। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल ने शनिवार की देर शाम कहा कि बलात्कार और हत्या का केस सुलझा लिया गया है और दोनों आरोपी हिरासत में हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी लड़की के परिचित निकले। पूछताछ की जा रही है। आज अदालत में पेश किया जाएगा।

मामले में डीसीपी (जोन 5) प्रणय अशोक ने बताया कि लड़की की पहचान का पता लगाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलता है यौन हमले के सबूत मिले हैं। पुलिस के मुताबिक कुर्ला के एचडीआईएल कंपाउंड में एक बंद इमारत की छत पर लिफ्ट रूम में शव मिला था। दरअसल, एक 18 साल का लड़का अपने दो दोस्तों के साथ एक वीडियो शूट करने के लिए वहां गया था, क्योंकि इमारत बंद थी। ऐसे में उसने वहां वीडियो बनाने का सोचा। जैसे ही वह वहां पहुंचा तो उसने देखा कि एक लकड़ी की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। यह देखकर उसकी चीख निकल आई। उसने तुरंत मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में कॉल कर जानकरी दी।

पीएम रिपोर्ट में रेप और हत्या की बात...
कुछ लड़के एक वीडियो शूट करने के लिए इमारत की छत पर गए थे, तब उन्होंने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। विनोबा भावे नगर थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद पता चला कि हत्या से पहले महिला का यौन उत्पीड़न किया गया था। पुलिस ने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज किया है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रणय अशोक ने कहा कि मामले की जांच के लिए पड़ोसी थानों से विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस पीड़िता की पहचान की भी कोशिश कर रही है। लड़की के सिर में गंभीर चोटे हैं। पुलिस ने मौके पर पंचनामा किया है। लड़की की बॉडी डिकम्पोज होना शुरू हो गया था। पुलिस आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही है और उन लोगों का बयान दर्ज किया गया है, जिसने बॉडी को देखा था।

ये बातें सामने आईं...
शुरुआती मेडिकल रिपोर्ट में जानकारी सामने आई है कि गला रेतकर लड़की की हत्या की गई है। रिपोर्ट में सेक्सुअल असॉल्ट के निशान भी मिले हैं, इसीलिए पुलिस ने बलात्कार और हत्या का केस दर्ज किया है। शक है कि लड़की किसी परिचित के ही साथ उस इमारत के तेरहवीं मंजिल पर गई होगी। लड़की की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों से भी इस बारे में पूछताछ की जा रही है। इमारत परिसर के बाहर वहां तक जाने वाले चारों तरफ के रास्तों का सीसीटीवी फुटेज पुलिस कलेक्ट कर रही है। पुलिस के मुताबिक, कपड़ों के लिहाज से लड़की मध्यमवर्गीय परिवार से हो सकती है, इसलिए मिसिंग केस के फाइल को भी खंगाला जा रहा है।

दरिंदगी की हदें पार: 7 दिन बाद होनी थी शादी, रेप नहीं कर सका तो फोड़ी आंख, अश्लील वीडियो बना करता था ब्लैकमेल

Mumbai फोटो जर्नलिस्ट gangrape के तीन आरोपियों की सजा-ए-मौत को HC ने आजीवन कारावास में बदला

Share this article
click me!