महाराष्ट्र में बीजेपी ने संगठन में किया बड़ा बदलाव, जानें कौन हैं नए प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले

मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार विधायक हैं। इसके पहले मंगल प्रभात लोढ़ा के पास मुंबई बीजेपी की जिम्मेदारी थी।  चंद्रकांत पाटिल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। जिस कारण से बीजेपी को अपने संगठन में बदलाव करना पड़ा है। 

Pawan Tiwari | Published : Aug 12, 2022 12:50 PM IST

मुंबई. महाराष्ट्र में बीजेपी ने अपने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बीजेपी ने चंद्रशेखर बावनकुले को प्रदेश महाराष्ट्र अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, मुंबई का अध्यक्ष आशीष शेलार को बनाया गया है। शेलार इसके पहले भी मुंबई इकाई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।  चंद्रशेखर बावनकुले बीजेपी कोटे से महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य हैं। 

विधायक हैं अशीष शेलार
मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार विधायक हैं। इसके पहले मंगल प्रभात लोढ़ा के पास मुंबई बीजेपी की जिम्मेदारी थी। अशीष शेलार महाराष्ट्र विधानसभा में पार्टी के चीफ व्हिप हैं। इसके पहले देवेंद्र फडणवीस की सरकार में वो मंत्री भी रहे हैं। 2014 और 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की थी। अभी मौजूदा समय में वो विधायक हैं।

Latest Videos

 

 

कौन हैं चंद्रशेखर बावनकुले
चंद्रशेखर बावनकुले की गिनती राज्य के कद्दावर नेताओं में होती है। वो नागपुर से आते हैं। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का करीबी मना जाता है। मौजूदा समय में विधान परिषद के सदस्य हैं। बावनकुले फडणवीस सरकार में मंत्री थे। चंद्रशेखर बवनकुले महाराष्ट्र में पिछड़े वर्ग से आते हैं।

क्यों किया गया फेरबदल
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार बनने के बाद मौजूदा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। जिस कारण से बीजेपी ने महाराष्ट्र संगठन में बदलाव किया है। बता दें कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। जिसके बाद बीजेपी ने शिंदे गुट का समर्थन किया था और शिंदे राज्य के नए सीएम बने थे। शिंदे के साथ देवेन्द्र फडणवीस ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। 

40 दिनों बाद कैबिनेट विस्तार
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और देवेन्द्र फडणवीस के शप लेने के 40वें दिन कैबिनेट का विस्तार किया गया था। कैबिनेट विस्तार को लेकर एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने कई बार दिल्ली का दौरा कियाा था।

इसे भी पढ़ें- महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार: दोनो तरफ से 9-9 मंत्री बने, इस मंत्रिमंडल में एक भी महिला शामिल नहीं

Share this article
click me!

Latest Videos

सिर्फ एक क्लिक आपको पहुंचा सकता है जेल, आपके फोन में भी तो नहीं हैं ऐसे वीडियो । Child Pornography
Shocking Video: उत्तराखंड में दरका पहाड़ और बंद हो गया हाईवे #Shorts
दुर्गा प्रतिमा बनाने के लिए क्यों लेते हैं ‘सेक्स वर्कर्स’ के आंगन की मिट्टी । Durga Puja । Navratri
Garib Rath Express Train: ट्रेन में भाग खड़े हुए पैसेंजर, Shocking Video आया सामने
New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले