PM मोदी ने किया समृद्धि महामार्ग का उद्घाटन, कहा- महाराष्ट्र के विकास को नई दिशा देगा 11 सितारों का महानक्षत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया। पीएम ने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है वे 11 सितारों के महानक्षत्र है। इनसे महाराष्ट्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 11, 2022 7:52 AM IST

नागपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागपुर में महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया। 520 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे नागपुर को शिर्डी से जोड़ता है। समृद्धि महामार्ग को नागपुर-मुंबई के बीच बनाया जा रहा है। इसकी पूरी लंबाई 701 किलोमीटर है। इसका निर्माण 55 हजार करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने नागपुर में 75 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। 

प्रधानमंत्री ने नागपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 75 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लिए महाराष्ट्र की जनता को बहुत-बहुत बधाई। आज का यह आयोजन इस बात का भी प्रमाण है कि डबल इंजन की सरकार महाराष्ट्र में कितनी तेज गति से काम कर रही है। समृद्धि महामार्ग से नागपुर और मुंबई के बीच दूरी कम होगी। यह महाराष्ट्र के 24 जिलों को आधुनिक कनेक्टिविटी से जोड़ रहा है। इससे किसानों, श्रद्धालुओं और उद्योग को बहुत बड़ा लाभ होने वाला है। रोजगार के नए अवसर बनने वाले हैं। 

Latest Videos

दिख रहा इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास का होलिस्टिक विजन 
पीएम ने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है वे 11 सितारों के महानक्षत्र है। इनसे महाराष्ट्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। हिन्दू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग अब नागपुर के शिर्डी के लिए तैयार हो चुका है। एम्स नागपुर का लाभ विदर्भ के लोगों को होगा। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वन हेल्थ की स्थापना हुई है। चंद्रपुर में ICMR का रिसर्च सेंटर बना है। CIPET चंद्रपुर की स्थापना हुई है। नागपुर में नाग नदी के प्रदूषण को कम करने के लिए प्रोजेक्ट शुरू हुआ है। 

यह भी पढ़ें- नागपुर में प्रधानमंत्री का हुआ भव्य स्वागत, वीडियो में देखें किस तरह नरेंद्र मोदी ने बजाया ढोल

नागपुर में मेट्रो फेज वन का लोकार्पण और दूसरे फेज का शिलान्यास हुआ है। नागपुर से बिलासपुर के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस शुरू हुई है। नागपुर और अजनी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की परियोजना का आधारशिला रखी गई है। अजनी में 12 हजार हॉर्स पावर के रेल इंजन के मेंटेनेंस डिपा का लोकार्पण हुआ है। नागपुर-इटारसी लाइन के कोहली-नरखेड़ रूट का लोकार्पण हुआ है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जिन योजनाओं का लोकार्पण हुआ है उनमें इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास का होलिस्टिक विजन दिख रहा है। 

यह भी पढ़ें- PM मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, खुद टिकट खरीद की मेट्रो ट्रेन की सवारी

Share this article
click me!

Latest Videos

तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts