संकट में कर्नाटक, मुंबई में चालू आहे राजनीतिक ड्रामा, फाइव स्टार होटल में बैठे हैं JDS के कुछ MLA

Published : Jul 08, 2019, 01:52 PM ISTUpdated : Jul 12, 2019, 03:46 PM IST
संकट में कर्नाटक, मुंबई में चालू आहे राजनीतिक ड्रामा, फाइव स्टार होटल में बैठे हैं JDS के कुछ MLA

सार

कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार पर संकट के बादल मानसून की तरह छा गए हैं। कांग्रेस के 21 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नये घटनाक्रम में कांग्रेस और JDS के भी कुछ विधायक इस्तीफा देकर मुंबई पहुंचे हैं। ये विधायक मुंबई में जिस फाइव स्टार होटल में रुके हैं, वहां गहमा-गहमी बनी हुई है।  

मुंबई. कर्नाटक का राजनीतिक 'नाटक' मुंबई में खेला जा रहा है। कांग्रेस के 21 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नये घटनाक्रम में कांग्रेस और JDS के भी कुछ विधायक इस्तीफा देकर मुंबई पहुंचे हैं। ये मुंबई में जिस फाइव स्टार होटल में रुके हैं। वहां गहमा-गहमी बनी हुई है।

इन विधायकों के विरोध में यूथ कांग्रेस ने होटल के बाहर जमकर हंगामा किया। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस विधायकों से इस्तीफे वापस लेने और कुमारस्वामी सरकार के साथ बने रहने की मांग की।

वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी दो बीजेपी नेताओं विधान परिषद में बीजेपी के सदस्य प्रसाद लाड और भाजपा युवा मोर्चा, मुंबई के अध्यक्ष मोहित भारतीय की इस होटल में मौजूदगी चर्चा का विषय रही। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी 'ऑपरेशन लोटस' के जरिए कर्नाटक सरकार को गिराना चाहती है।
 
 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

क्या वेनेजुएला की तरह ट्रंप हमारे PM को भी किडनैप कर लेंगे? कांग्रेस नेता के बयान पर हंगामा
छोटे गांव के हैरान करने वाले आंकड़े: आबादी 1,300 की और जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन 27,000-कैसे?