कितना सोते हैं PM Modi? बीजेपी नेता ने किया खुलासा, 24 घंटे जागने के लिए प्रधानमंत्री कर रहे हैं एक खास प्रयोग

पीएम मोदी की नींद के बारे में दावा करने वाले महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने यह अजीबो-गरीब बयान दिया है। जो चर्चा में बना हुआ है। पाटिल ने कहा-पीएम 24 घंटे जागने के लिए एक अलग प्रयोग कर रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Mar 21, 2022 6:42 AM IST / Updated: Mar 21 2022, 12:50 PM IST

मुंबई (महाराष्ट्र).  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (prime minister narendra modi) की लोकप्रयिता जितनी भारत में है उससे कहीं ज्यादा उनकी पॉपुलरटी विदेश में है। क्योंकि उनके बारे में अक्सर कहा जाता है कि पीएम 70 वर्ष का होने के बावजूद भी मोदी कैसे इतने एक्टिव और एनर्जेटिक रहते हैं। क्योंकि उनके बारे में बताया जाता है कि वह दिन रात काम करते हैं, बहुत ही कम सोते हैं। अब इसी को लेकर महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (bjp leaders chandrakant patil) ने अजीबो-गरीब बयान दिया है। जो चर्चा में बना हुआ है।

पीएम 24 घंटे जागने का कर रहे अलग प्रयोग
दरअसल, भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने महाराष्ट्र के चुनावी कार्यक्रम में कहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सिर्फ 2 घंटे सोते हैं। देश के लिए वह जबकि 22 घंटे काम करते हैं। वह अपना एक मिनट भी बेकार नहीं करते हैं, हर वक्त सिर्फ और सिर्फ देश के विकास के लिए सोचते रहते हैं।  देश में किसी भी पार्टी में होने वाली घटनाओं से अवगत रहते हैं। ताकि गरीबों पास तक सही योजनाएं आ सकें। 

Latest Videos

यह भी पढ़ें-PM Modi ने मेड इन इंडिया एसयूवी में किया रोड शो, करोड़ों की गाड़ियां छोड़ Thar को इस वजह से चुना

नींद पर कंट्रोल करने का पीएम कर रहे प्रयोग
इसके अलावा चंद्रकांत पाटिल ने एक अजीबो-गरीज बयान भी दिया है। उन्होंने कहा-पीएम अपने साथ एक अलग तरह का प्रयोग कर रहे हैं जिससे कि वह देश के लिए 24 घंटे काम कर सके। ताकि उन्हें सोने की जरूरत न पड़े। पीएम चाहते हैं कि 24 घंटों में से एक मिनट भी बर्बाद नहीं हो।

नींद को लेकर पीएम ने एक इंटरव्यू किया था खुलासा
बता दें कि तीन साल पहले 2019 में प्रधानमंत्री ने दिए एक इंटरव्यू में अपने रूटीन और नींद को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह तीन से चार घंटे तक ही सोता हूं। पीएम ने कहा था कि इस दौरान उनकी गहरी नींद होती है। वह बिस्तर पर लेटते ही एक मिनट के अंदर ही सो जाते हैं। हालांक उन्होंने यह भी कहा था कि हर व्यक्ति और उन्हें कम से कम 5-6 घंटे की नींद तो जरूर लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें-ऑस्ट्रेलिया से भारत वापस लाई गईं 29 प्राचीन मूर्तियां, पीएम मोदी ने बारीकी से देखीं देश की धरोहरें

चुनावी रैली में बीजेपी नेता ने दिया ये बयान
पीएम मोदी की नींद के बारे में दावा करने वाले ने पाटिल ने यह यह बयान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को कोल्हापुर में संबोधित करते हुए दिया है। बता दें कि कोल्हापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है, इसी दौरान उन्होंने पीएम मोदी दिन में सिर्फ दो घंटे सोने और 22 घंटे काम करने की बात कही है।

Share this article
click me!

Latest Videos

नवादा में क्यों दलितों पर टूटा दंबंगों का कहर, स्वाहा हो गए 80 से ज्यादा घर । Bihar Nawada News
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
'तिरुपति के प्रसाद में जानवरों की चर्बी', Chandra Babu Naidu के बयान पर बवाल
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.