महिला के जब्जे को सलाम: दो आर्मी जवान समेत 5 लोगों की बचा गई जिंदगी, जानें क्या है मामला

महिला को जब अस्पताल लाया गया था तो उसका दिमाग काम करना बंद कर दिया था। लीवर एक पुणे के ही एक मरीज को डोनेट किया गया है। रक्षा मंत्रालय के पीआरओ ने कहा जरूरतमंद रोगियों के लिए अंग दान करना जागरूक होता है।  

Pawan Tiwari | Published : Jul 16, 2022 3:17 AM IST

पुणे. महाराष्ट्र के पुणे में एक महिला के कारण 5 लोगों की जिंदगी बच गई। दरअसल, ब्रेन डेड महिला ने दो आर्मी जवान समेत 5 लोगों को नया जीवनदान दिया है। महिला ने अपनी बॉडी डोनेट की जिस कारण से पुणे के कमांड अस्पताल दक्षिणी कमान (CHSC) में भर्ती सेना के दो जवान समेत 5 लोगों की जिंदगी बचाई। जानकारी के अनुसार, महिला को एक हादसे के बाद गंभीर हालत में कमांड अस्पताल में भर्ती किया गया था। वो अपने जिंदगी के आखिरी पल थे। ऐसे में परिवार वालों ने अस्पताल के डॉक्टरों से चर्चा करते हुए कहा कि महिला के शरीर का दान उन लोगों को किया जाए जिसकी उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत है।

डिफेंस पीआरओ ने बताया कि परिवार की सहमति के बाद ऑर्गन ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया शुरू हुई। 14 और 15 जुलाई की सुबह किडनी को भारतीय सेना के दो सैनिकों को प्रत्यारोपित किया गया। वहीं, आंखों को सीएच सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज परिसर के आई बैंक में रखा गया है। लीवर एक पुणे के ही एक मरीज को डोनेट किया गया है। रक्षा मंत्रालय के पीआरओ ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में जरूरतमंद रोगियों के लिए अंग दान करना जागरूक होता है।  

Latest Videos

बचने की नहीं थी उम्मीद
हादसे के बाद जब महिला को अस्पताल लेकर आया गया तो उसकी स्थिति बहुत नाजुक थी। उसका ब्रेन काम करना पूरी तरह से बंद कर चुका था। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उसके परिजनों ने अंगदान करने का फैसला किया। उस समय हॉस्पिटल में आर्मी के दो जवान भर्ती थे। जिन्हें अंगदान की सख्त जरूरत थी। जिसके बाद परिजनों ने फैसला किया कि वो जरूरत मंद लोगों को बॉडी दान करेंगे। डिफेंस पीआरओ के बयान के अनुसार, अंगदान के प्रति लोगों को जागरूर होने की जरूरत है। अंगदान से कई जरूरत मंद लोगों की जिंदगी को बचाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें-  बीजेपी का नया प्लान? राज से मिले देवेन्द्र फडणवीस, शिंदे कैबिनेट में हो सकती है नए ठाकरे की एंट्री

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया