पुणे फैमिली सुसाइड: घर में मिलीं 2 बच्चों सहित कपल की लाशें, आर्थिक नुकसान की आशंका

Published : Jan 14, 2023, 06:23 AM ISTUpdated : Jan 14, 2023, 06:24 AM IST
पुणे फैमिली सुसाइड: घर में मिलीं 2 बच्चों सहित कपल की लाशें, आर्थिक नुकसान की आशंका

सार

पुणे में एक पूरी फैमिली की मौत रहस्य बन गई है। दंपति और उनके दो बच्चे अपने घर में मृत पाए गए, पुलिस इसे सुसाइड का मामला मानकर जांच कर रही है। मुंधवा थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला आर्थिक नुकसान से जुड़ा हो सकता है।

पुणे(Pune). पुणे में एक पूरी फैमिली की मौत रहस्य बन गई है। दंपति और उनके दो बच्चे अपने घर में मृत पाए गए, पुलिस इसे सुसाइड का मामला मानकर जांच कर रही है। मुंधवा थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दीपक थोटे (55), उनकी पत्नी इंदु (45), उनका बेटा (24) और बेटी (17) शुक्रवार देर रात केशवनगर इलाके में अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस अधिकारी ने कहा, "अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हम आत्महत्या के एंगल से जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार को कुछ आर्थिक नुकसान हुआ है।" उन्होंने कहा कि जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है।


जून, 2020 में लॉकडाउन के चलते आर्थिक संकट में आए पुणे के ही एक परिवार के 4 सदस्यों की सुसाइड का मामला सामने आया था। मामले के अनुसार यह परिवार सुख सागर इलाके में रहता था। मरने वालों में 2 मासूम बच्चे भी थे। आशंका जताई गई थी कि बच्चों को फांसी पर लटकाने के बाद कपल ने आत्महत्या की। पुलिस को पेंसिल से दीवार पर लिखा एक सुसाइड नोट मिला था। इसमें लिखा गया था कि पुलिस किसी को परेशान न करे। वे अपनी मर्जी से और परिस्थिति से परेशान होकर जिंदगी खत्म कर रहे हैं। लॉकडाउन के कारण मृतक का काम-धंधा बंद पड़ा हुआ था। 

पुलिस के अनुसार मरने वालों की पहचान अतुल शिंदे(33), पत्नी जया शिंदे(32) और दो बच्चे ऋग्वेद(6) व अंतरा शिंदे(3) के रूप में हुई थी। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जब पुलिस दरवाजा तोड़कर घर में घुसी, तो देखा कि चारों बेसुध थे। उन्हें फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। 


तीन साल पहले ही पुणे की तर्ज पर अहमदाबाद में भी फैमिली सुसाइड का मामला सामने आया था। तस्वीर में नीचे दिखाई दे रहे 4 बच्चे अहमदाबाद के दो परिवारों के थे। इनके नाम कीर्ति, मयूर, ध्रुव और सानवी थे। इन सभी की उम्र 7 से 12 साल की रही होगी। इनके और दोनों पिता के शव घर में पड़े मिले थे। ऊपरवाली तस्वीर पुणे की फैमिली की है। इस कपल ने अपने दो मासूमों की हत्या के बाद सुसाइड कर लिया था।

यह भी पढ़ें
महाराष्ट्र के नासिक में तेज रफ्तार बस के ट्रक से टकराने पर 10 की मौत, CM ने दिए जांच के आदेश
तुनिशा शर्मा सुसाइड मिस्ट्री: शीजान की फैमिली की आस टूटी, नहीं मिली बेल, पढ़िए अब तक क्या हुआ?

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अंबरनाथ में भले टूटा कांग्रेस-BJP का गठबंधन लेकिन फडणवीस सरकार को हो गया तगड़ा फायदा!
चलती ट्रेन में तेंदुए ने किया खतरनाक हमला? जानें इस वायरल वीडियो का सच