कॉलेज विशाखा समिति के सामने नाबालिग जो बताया, सुनकर अधिकारियों के उड़े होश, तुरंत पुलिस को लगाया कॉल

Published : Nov 17, 2022, 06:57 PM ISTUpdated : Nov 17, 2022, 07:08 PM IST
कॉलेज विशाखा समिति के सामने नाबालिग जो बताया, सुनकर अधिकारियों के उड़े होश, तुरंत पुलिस को लगाया कॉल

सार

महाराष्ट्र के पुणे जिले से शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां कॉलेज में आयोजित सेक्सुअल एब्यूज विशाखा समिति के सामने जो बयान दिया उसने वहां के अधिकारियों के होश उड़ गए। उन्होंने वहीं से पुलिस को कॉल किया और सारी जानकरी देकर केस दर्ज कराया। पढ़िए क्या है पूरा मामला।

पुणे (pune).देश में युवतियों, महिलाओं यहां तक की बच्चियों के साथ भी रेप जैसे शर्मनाक क्राइम के केस सामने आते है। जहां आरोपियों द्वारा इनकों अंजाम दिया जाता है। पर जब इसमें अपने सगे ही ऐसी घटिया हरकते करने लगे तो बेचारी पीड़िताएं कहां जाए किससे अपनी आपबीती बताए। शॉक करने वाला ऐसा एक मामला महाराष्ट्र के पुणे जिले से आया है। जहां कॉलेज में गठित विशाखा समिति के सामने एक नाबालिग से उसके परिवार वालों के द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात बता अधिकारियों के होश उड़ा दिए। मौके पर तुरंत पुलिस को बुला केस दर्ज काराया गया। 

विशाखा समिति के सामने बताई शॉक करने वाली आपबीती
दरअसल कॉलेजों में सैक्सुअल हैरेसमेंट के बारे में अवेयर करने के लिए विशाखा के दिशानिर्देशों के तहत एक समिति का गठन किया गया। यह वहां पर यौन उत्पीड़न के बारे में बताने के साथ स्टूडेंट से उनके एक्सपिरियंस ले रही थी। तभी एक 17 वर्षीय नाबालिग ने बताया कि उसके साथ पिछले 6 सालों से यौन शोषण किया गया है। जब अधिकारियों ने उससे सुना तो हैरान हुए। फिर पूरी बात पता चलने पर तो एक बार को होश ही उड़ गए। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता, चाचा और यहा तक कि उसके दादा भी उसके साथ कई सालों से रेप करते आ रहे है। उसने रोते हुए बताया कि वह कइ सालों से उनकी दरिंदगी का शिकार हो रही है।

अधिकारियों ने पुलिस को दी जानकारी, दर्ज कराया केस
पुलिस शिकायत का पूछा तो बोली घर के बड़े होने के नाते डरा दिया था। तो वहां के अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का बयान लिया और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने पीड़िता के स्टेटमेंट के बाद आरोपी पिता को देर रात अरेस्ट कर लिया था वहीं अन्य आरोपियों को अरेस्ट करने की तैयारी की जा रहीहै। 

यह भी पढ़े- पति को नंगा कर बैठाया-फिर सामने पत्नी से डेढ़ घंटे तक गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट भी जलाया, रूह कंपा देगी वारदात

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी
Weather Forecast 20 July 2026: अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट