
नागपुर. भला किसी की जानवरों से क्या दुश्मनी? लेकिन महाराष्ट्र के नागपुर में ब्रह्मपुरी वन प्रभार के चिमूर रेंज ऐसा मामला सामने आया है। यहां एक बाघिन और उसके दो शावकों की जहर देकर हत्या करने वाला एक अज्ञात किसान है, कोई शिकारी नहीं। बल्कि उसने इन्हें इसलिए जहर दिया, क्योंकि किसी बाघ ने उसके बछड़े को खा लिया था। बताया गया है कि 5 साल की बाघिन और 12 महीने के उसके दो शावक जंगल में मरे पाए गए।
वन्य जीवों पर काम करने वाले एनजीओ ZEP के प्रमोद नागरे बताते हैं कि ब्रह्मपुरी डिविजन में इंसानों और बाघों का संघर्ष लंबे समय से चला आ रहा है। यहां के बाघ मवेशियों का शिकार करते हैं। आशंका है कि इसी बदले की भावना में बाघों को जहर देकर मारा जा रहा है। पिछले छह महीने में जहर देने का यह दूसरा मामला सामने आयाा है। इन मौतों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर मृत बाघों की संख्या 63 हो गई है। मप्र में 18 जबकि महाराष्ट्र में 14 बाघों की मौत सामने आई है।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।