जिस प्रेमी संग मां ने कई बार किया सेक्स, उसी से करा दी नाबालिग बेटी की शादी, सुहागरात के नाम पर सारी हदें पार

महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक कलयुगी मां का ऐसा घिनौना कांड सामने आया है, जिसने सारी हदें पार कर दीं। महिला ने अपने प्रेमी के साथ अपनी नाबालिग बेटी की शादी करा दी। जिसके साथ वह आपत्तिजनक हालत में रहती उसे अपना दामाद बना दिया। आरोपी युवक भी नाबालिग के साथ सुहागरात के नाम पर रेप करता था।

Arvind Raghuwanshi | Published : Nov 12, 2022 6:23 AM IST / Updated: Nov 12 2022, 12:56 PM IST

पुणे, महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक मां ने अपने बॉयफ्रेंड से अपनी नाबालिग बेटी की शादी करा दी।  लेकिन महिला का प्रेमी पति के रूप में एक दरिंदा निकला, जो सुहागरात के नाम पर पीड़िता के साथ अननैचुरल संबंध बनाकर रेप करता। आलम यह था कि बच्ची अपना दुख चाहकर भी किसी को नहीं बता सकती थी। क्योंकि उसकी जिंदगी नरक बनानी वाली कोई और नहीं मां थी। लेकिन एक दिन उसने अपनी दर्दभरी कहानी सहेली को बताई और फिर यह मामला पुलिस तक पहुंच गया।

मां को आपत्तिजनक हालत देखना बेटी के लिए बन गया नरक
दरअसल, यह शर्मनाक मामला पुणे के चंदननगर इलाके की है। जहां एक महिला का 28 वर्षीय युवक के साथ अफेयर चल रहा था, दोनों के कई महीनों से अवैध संबंध बन रहे थे। एक दिन बेटी को अपनी मां को युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। महिला को लगा कि वह यह बात परिवार में किसी को बता देगी। जिससे उसका राज सामने आ जाएगा और बदनामी होगी। बस इसी डर के चलते कलयुगी मां 
बेटी को जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं जबरदस्ती अपने प्रेमी के साथ कुछ दिन पहले विवाह करा दिया। ताकि वह कभी भी प्रेमी से मिल सके और साथ आ जा सके।

Latest Videos

पुलिस तक ऐसे पहुंचा मामला, पीड़िता ने बयां की आपबीती
नाबालिग बच्ची से शादी करने के बाद रोजाना उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता। जबकि आरोपी और बच्ची की उम्र में 13 साल का अंतर है।  बच्ची विरोध करती जो उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। बताया जा रहा है कि इस दौरान युवक पीड़िता की मां से भी मिलता था। बच्ची मां के डर के चलते सब जुल्म सहती रही। लेकिन एक दिन उसने अपनी सहेली को पूरी कहानी बताई। सहेली ने यह बात पड़ोस में रहने वाली महिला को बताया। फिर महिला ने यह शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की गई तो बाल-विवाह होने की पुष्टि हुई। इसके बाद महिला और उसके प्रेमी पर बाल विवाह की धराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

यह भी पढ़ें-टॉयलेट करने क्या गई महिला: जिंदगी बन गई नरक, एक महीने तक रोज बंद कमरे में होती दरिंदगी...दहला देगी कहानी
 

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts