16 साल की लड़की ने खिड़की से झांका और सिर पर आ गिरी मौत, लुका-छिपी खेल रही थी मासूम

Published : Nov 02, 2022, 05:29 PM ISTUpdated : Nov 02, 2022, 05:55 PM IST
 16 साल की लड़की ने खिड़की से झांका और सिर पर आ गिरी मौत, लुका-छिपी खेल रही थी मासूम

सार

मुंबई के मानखुर्द इलाके की एक सोसाइटी में एक 16 साल की लड़की सहेलियों के साथ लुका-छुपी खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची ने एक खिड़की से झांका और उसके सिर पर ऊपर से आ रही लिफ्ट आ गिरी। जिसके चलते लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।

मुंबई (महाराष्ट्र). मुंबई से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां लुका-छुपी खेल रही एक 16 साल की लड़की की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची जैसे ही खिड़की से झांका और उसके ऊपर लिफ्ट गिर गई। मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में सोसाइटी के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से मृतका के माता-पिता बुरी तरह बिलख रहे हैं।

खेल-खेल में लड़की के सिर पर आ गिरी लिफ्ट
दरअसल, पुलिस जांच में सामने आया है कि रेशमा नाम की लड़की अपनी दादी के घर मानखुर्द गई हुई थी। वह शुक्रवार को अपनी सहेलियों के साथ लुका-छिपी खेल रही थी। जहां वो इस खेल के दौरान अपने दोस्तों को खोजने के लिए एक खिड़की में बार बार झांक रही थी। यह खिड़की सीधे लिफ्ट में खुलती थी। जैसे बच्ची ने झांका और ऊपर से लिफ्ट आ गई और उसके सिर पर जा गिरी। इसके बाद बच्ची चीखी और उसकी आवाज सुनते ही परिवार के साथ उससे साथ खेल रहे सभी बच्चे मौके पर आ गए। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानिए क्या है पूरा मामला
इस दर्दनाक घटना के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। मृतक रेशमा के परिजनों ने सोसायटी की देखरेख करने वाले अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिवार ने कहा-हाउसिंग सोसाइटी के चेयरमैन अगर खिड़की में पहले ही कांच लगवा देते तो यह हादसा नहीं होता। पुलिस के पास जाकर जिम्मेदारों के खिलाफ शिकायत की। वहीं मामले की जांच कर रहे मानखुर्द थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महादेव कोली ने बताया कि हाउसिंग सोसायटी में हुए इस हादसे में पुलिस ने सोसायटी के चेयरमैन और सचिव को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने कहा- मृतक रेशमा का परिवार मुंबई के साठे नगर में रहता है। वह अपने दादा के साथ दादी के पास मानखुर्द आई हुई थी। उसके दादा-दादी हाउसिंग सोसायटी में पांचवीं मंजिल पर रहते हैं। लेकिन बच्ची खेलने के दौरान हादसे का शिकार हो गई।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Shocking Crime in Navi Mumbai: पुलिसवाले ने दोस्त को मारा, 191 KM दूर ले जाकर लाश जलाई
India First Musical Road: मुंबई की सड़क अब गाना गाएगी-भरोसा नहीं तो खुद सुन लीजिए, Video