भाई और छोटी बहन के झगड़े को रोकने पहुंची थी गर्भवती बहन.. भाई का खौल उठा खून और फिर दिखा दी क्रूरता

Published : Feb 27, 2020, 06:14 PM IST
भाई और छोटी बहन के झगड़े को रोकने पहुंची थी गर्भवती बहन.. भाई का खौल उठा खून और फिर दिखा दी क्रूरता

सार

चौंकाने वाला यह मामला 2017 का है। मामूली झगड़े में एक भाई ने अपनी बहन के पेट पर मार दी थी लात। इससे नवजात गर्भ में ही मर गया था।

मुंबई. दिल दहलाने वाला यह अपराध एक ऐसे भाई की कहानी कहता है, जिसकी क्रूरता ने उसकी बहन की गोद सूनी कर दी। मामूली बात पर भाई इतना भड़का कि उसने बहन के पेट पर जोरदार लात दे मारी। इस घटना में बहन के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचा। अब मुंबई की सेशन कोर्ट ने भाई को साढ़े तीन साल की सजा सुनाई है। आरोपी के खिलाफ पीड़ित बहन के अलावा उसके जीजा, मां और दूसरी बहन ने गवाही दी।

कोर्ट ने माना बच्चे की मौत का जिम्मेदार..
मंगलवार को मुंबई की सेशन कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। आरोपी युवक 23 साल का है। मामला 2017 का है। कोर्ट ने आरोपी युवक मनोज कराखे को गैर इरादतन हत्या का दोषी माना। इसमें अधिकतम 10 साल की सजा का प्रावधान है। सरकारी वकील प्रांजलि जोशी ने बताया कि कराखे की बहन अपने पति के साथ मायके के पास ही रहती है। उसे 16 अक्टूबर, 2017 को मालूम चला था कि वो गर्भवती है। पीड़िता ने बताया कि उसकी बहन और भाई मनोज आपस में झगड़ रहे थे। वो बीच-बचाव करने आई थी। इसी बात पर मनोज गुस्से में आ गया था।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

इंसानियत शर्मसारः साहूकार का कर्ज चुकाने के लिए किसान ने 8 लाख में बेच दी किडनी!
महाराष्ट्र सरकार ने क्यों बंद करवा दिए Ola Electric के 75 शोरूम?