मुंबई में बीच सड़क कपड़े उतारकर बैठा था शख्स, आग जलाई...7 कटोरियां रखी और शॉकिंग काम, डर से भागे लोग

Published : Nov 28, 2022, 05:47 PM ISTUpdated : Nov 28, 2022, 05:50 PM IST
 मुंबई में बीच सड़क कपड़े उतारकर बैठा था शख्स, आग जलाई...7 कटोरियां रखी और शॉकिंग काम, डर से भागे लोग

सार

महाराष्ट्र के ठाणे इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां रात 11 बजे एक युवक बीच सड़क पर नंगा बैठा हुआ था। सामने आग जलाकर 7 कटोरी रखी थीं, जिसमें जादू-टोने का सामान रखा हुआ था। उसे देखने के लिए भीड़ उमड़ी थी।  

मुंबई (महाराष्ट्र). जादू-टोने और चमत्कारिक सिद्धि पाने के लिए तांत्रिक सारी हदें पार कर देते हैं। महाराष्ट्र के ठाणे इलाके से एक ऐसा ही चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे एरिया में हड़कंप मचा दिया। यहां एक युवक बीच सड़क पर पूरे कपड़े उतारकर तंत्र-मंत्र कर रहा था। उसने सामने आग जलाकर रखी थी, जिसमें कुछ सामग्री डालकर किसी मंत्र का जाप कर रहा था। इसके अलावा उसने 7 कटोरी भी रखी थीं, जिसमें जादू-टोने का सामान के अलावा लकड़ी के टुकड़े रखे हुए थे। 

हरकत को देखने के लिए लोगों का हुजूम लग गया
दरअसल, यह टना रविवार घरात ठाणे इलाके के ल्याण पश्चिम के आगरा रोड की है। जहां रात करीब 11: 30 पर बीच सड़क एक युवक नंगा बैठा हुआ था। उसकी इस हरकत को देखने के भीड़ लग गई। आलम यह था कि करीब आधे घंटे तक सड़क पर ट्रैफिक जाम लगा रहा। उसे हटाने के लिए पुलिस को आना पड़ा। तब कहीं जाकर वाहन आ जा सके। पुलिस ने उसको गिरफ्तार करके ले गई और पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक यह  सामने नहीं आया है कि वह किसी वजह से इस हालत में बैठा हुआ था। ना ही उसकी पहचान हो सकी है।

कुछ तो उसके डर से वहां से भाग निकले
आने-जाने वाला हर कोई उसकी हरकतों को देखकर अपने वाहन रोक रहा था। देखते ही देखते वहां पर हूजुम लग गया। सब यही जानना चाहते थे कि आखिर यह युवक नंगा होकर बीच सड़क पर क्या कर रहा है। किसी ने उसका वीडियो बनाया तो कोई फोटो खींचने लगा। तो वहीं कुछ जादू-टोने के डर  से वहां से भाग निकले। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि वह मानसिक रूप से कमजोर हो सकता है तो कुछ का कहना है कि वह तांत्रिक है, जो जादू-टोने के लिए ऐसी क्रियाएं कर रहा था।

यह भी पढ़ें-अपने भाइयों के लिए कोर्ट से फांसी की सजा मांग रही है ये बहन, हैरान करने वाली है वजह

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पहले NCP का विलय, फिर NDA में एंट्री: महाराष्ट्र में BJP का 'मास्टर प्लान' और नया सियासी चक्रव्यूह
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल