महाराष्ट्र का कलयुगी बेटाः पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने इतना पीटा की खून से रच दी पिता की बॉडी

महाराष्ट्र के ठाणें में शॉकिंग मामला सामने आया है। यहां शराब के लिए पैसे नहीं देने पर और पारिवारिक विवाद के चलते रविवार की रात आरोपी बेटे ने खूंखार तरीका अपनाते हुए अपने ही पिता की पीट पीटकर जान ले ली। पीड़ित मां ने दर्ज कराई शिकायत।

Asianet News Hindi | Published : Nov 14, 2022 3:29 PM IST

ठाणे (thane). महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक बार फिर पारिवारिक विवाद ने फिर कहर बरपाया और एक व्यक्ति की जान चली गई। दरअसल यहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की पीट पीटकर बेरहमी से जान ले ली। घटना की जानकारी आसपास के लोगो  ने दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को हॉस्पिटल पंहुचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी बेटे को अरेस्ट कर लिया।

शराब पीने के लिए मांगे रुपए, नहीं मिले तो कर दिया हमला
मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि घटना रविवार की रात घटना हुई। वारदात ठाणे जिले के अंबरनाथ कस्बे में हुई। यहां के दत्ता कुटीर चॉल की एक बिल्डिंग B में रहने वाले परिवार में आए दिन पारिवारिक विवाद  होता रहता था। जहां रविवार की रात की पिता पुत्र के बीच फिर से झगड़ा हो गया। जहां नशे में होने के चलते झगड़ा ने बड़े विवाद का रूप ले लिया। इसके बाद गुस्साएं बेटे ने प्लाइवुड  के स्लैब से अपने पिता पर हमला कर दिया। उसने मृतक को बेहोश होने तक पीटा। इस घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दे दी। मौके  पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीक के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी में रखवाया। 

Latest Videos

वहीं मामले में पीड़ित पत्नी ने अपने ही बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी बेटे के खिलाफ आईपीसी की अलग अलग धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए आरोपी बेटे को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने बताया की दोनो ही पिता पुत्र शराब पीने के आदि थे। मृतक की पहचान देवीदास सूर्यवंशी के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों