शॉकिंग क्राइमः मां ने लड़के से दोस्ती करने के बेटी के फैसले पर जताई आपत्ति, नतीजा....

महाराष्ट्र के ठाणे शहर से शॉकिंग वारदात सामने आई है। यहां मां को बेटी का लड़के से दोस्ती करना नहीं था पसंद। इसके चलते मां ने दिखाई नाराजगी। गुस्साई बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर दे दी खौफनाक मौत। मर्डर के बाद फरार हुए दोनो आरोपी। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 29, 2022 6:01 AM IST / Updated: Dec 29 2022, 11:46 AM IST

ठाणे (thane). महाराष्ट्र के ठाणे शहर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है (Thane news)। यहां एक महिला का शव उसके बंद घर से बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया (maharasthtra news)। दरअसल महिला को उसकी बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर खौफनाक मौत दे दी। वारदात के बाद दोनो आरोपी फरार हो गए। घटना जिले के मुंब्रा इलाके की है। पुलिस ने शव  को बरामद करने के साथ उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। दोनो आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले की जांच मुंब्रा पुलिस कर रही है।

बंद घर में खून से लथपथ पड़ी थी बॉडी
मामले की जांच कर रहे मुंब्रा पुलिस थाने के सीनियर अधिकारी अशोक कडलग ने बताया कि महिला के किसी रिश्तेदार द्वारा पुलिस को सूचित किया गया कि वह अपना फोन नहीं उठा रही है। उसे किसी घटना की आशंका हुई। रिश्तेदार की सूचना पर पुलिस महिला के घर पहुंची तो वहां ताला लगा हुआ था। आवाज लगाने पर भी जब महिला ने कोई रिस्पांस नहीं दिया तो पुलिस ने उसके घर का दरवाड़ा तोड़ा तो वहां पीड़िता का शव खून से लथपथ हालत में पाया गया (maharashtra crime news)। मृतका के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। पुलिस के साथ पहुंचे रिश्तेदार ने बेटी का भी जिक्र किया जो कि वहां नहीं थी।

Latest Videos

लड़के से दोस्ती करने पर लगाई थी फटकार
पुलिस ने बताया कि मृतका की बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर बेरहम हत्या को अंजाम दिया है। दरअसल मां को बेटी के अफेयर के पता चलने के बाद फटकार लगाई थी जिसके बाद बेटी अपनी मां से नाराज रहने लगी थी और मर्डर का प्लान बनाने लगी। उसके इस काम में बॉयफ्रेंड ने भी साथ दिया। बुधवार की रात मौका मिलने पर लड़की ने लड़के को घर बुला लिया जहां युवक ने महिला के ऊपर चाकूओं से हमला कर जान ले ली। युवक ने महिला के ऊपर कई बार हमला किया जिससे की पीड़िता की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दोनो आरोपियों ने घर को बाहर से लॉक किया और वहां से फरार हो गए (maharashtra updates)। 

मुंब्रा पुलिस ने बताया कि महिला का मृत शरीर बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ फोरेंसिक टीम के द्वारा मौके से कई सबूत एकत्र किए गए है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया है। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े- बेशर्म बहू का शर्मनाक कांड: पहले न्यूड हालत में घंटों रिलेशन बनाए, और फिर...

Share this article
click me!

Latest Videos

धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ