फिर बुरे फंसे एक्टर कीकू शारदा , 420 के चक्कर जेल जाने की नौबत

कपिल शर्मा के शो में बच्चा यादव का किरदार निभाने वाले मशहूर कॉमेडियन कीकू शारदा फिर कोर्ट-कचहरी के चक्कर में फंस गए हैं। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की कॉमेडी करने पर 2 साल पहले जेल की हवा खा चुके कीकू शारदा पर इस बार फ्रॉड का आरोप लगा है।

Asianet News Hindi | Published : Aug 6, 2019 9:57 AM IST

मुंबई. सोनी टीवी पर प्रसारित कपिल शर्मा के शो में बच्चा यादव के किरदार में दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाले एक्टर कीकू शारदा पर आर्ट डायरेक्टर नितिन कुलकर्णी ने 50 लाख रुपए के गबन का आरोप लगाया है। इस मामले में कीकू के अलावा 5 अन्य लोगों के खिलाफ मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई है।

यह है मामला
कीकू द मुंबई फेस्ट नामक एक कार्यक्रम से जुड़े हैं। यह एक चैरिटेबल ट्रस्ट है, जो कला और संस्कृति के क्षेत्र में काम करता है। ट्रस्ट हर साल मुंबई में एक बड़ा आयोजन करता है। यह तीन दिन चलता है। यह आयोजन मुंबई के बीकेसी के एमएमआरडीए ग्राउंड पर हुआ था। इसकी डिजाइन का जिम्मा नितिन को सौंपा गया था। इसके एवज में  50.70 लाख रुपए का चेक दिया गया था, जो बाउंस हो गया। एक मीडिया से चर्चा में पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों में तालमेल के चलते विवाद की स्थिति बनी। हालांकि शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। हालांकि कीकू ने आरोपों का खंडन किया है। उल्लेखनीय है कि कीकू के पिता अमरनाथ शारदा ट्रस्ट के सचिव हैं। यही ट्रस्ट द मुंबई फेस्ट का आयोजन करता है। हालांकि कीकू ने इसे गलत बताया।

Latest Videos

कीकू खा चुके हैं जेल की हवा

कीकू शारदा जेल की हवा भी खा चुके हैं।  यह मामला 2016 में कपिल शर्मा शो से जुड़ा हुआ है। राजस्थान के जोधपुर में जन्मे कीकू को 13 जून 2016 को हरियाणा पुलिस ने अरेस्ट किया था। उनके खिलाफ डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम ने केस दर्ज कराया था। कीकू पर आरोप था कि उन्होंने कपिल शर्मा के शो में राम रहीम की नकल की थी।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन है संजय शिदें? बदलापुर कांड के आरोपी को दी मौत, दाऊद के भाई को किया था अरेस्ट । Badlapur
सिर्फ एक क्लिक आपको पहुंचा सकता है जेल, आपके फोन में भी तो नहीं हैं ऐसे वीडियो । Child Pornography
Navratri 2024 : ये हैं मां दुर्गा के 108 नाम, नवरात्रि में 9 दिन करें इनका जाप
Pitra Paksha में महिलाओं को नहीं करने चाहिए 6 काम
आखिर क्यों 32 दिन में दोबारा जेलेंस्की से मिले PM Modi, सामने आया बड़ा प्लान