शर्मनाक घटना, 14 साल की नाबालिग लड़की के बलात्कार के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

Published : Dec 10, 2019, 11:28 AM IST
शर्मनाक घटना, 14 साल की नाबालिग लड़की के बलात्कार के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

सार

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में बीते एक महीने में 14 वर्षीय एक लड़की से कई मौकों पर दुष्कर्म करने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है  

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में बीते एक महीने में 14 वर्षीय एक लड़की से कई मौकों पर दुष्कर्म करने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आकाश संजय कारेमोर (27) पिछले महीने लड़की को शादी का झांसा देकर गंगापुर टकलघाट गांव ले गया था जहां उसने लड़की का बलात्कार किया।

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज 

एमआईडीसी बूटीबोरी पुलिस थाने के अधिकारियों ने बताया कि बाद में आरोपी का भाई शुभम कारेमोर (21) भी गांव पहुंच गया जहां उसने भी कथित तौर पर नाबालिग से बलात्कार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने लड़की को गांव में अपने मामा के घर यह कहकर रखा कि लड़की अनाथ है। लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। लड़की उन्हें गंगापुर टकलघाट गांव में मिली।

पुलिस के मुताबिक लड़की के माता-पिता में तलाक हो चुका है और उसकी मां यहां तेंभरी गांव में रहकर मजदूरी करती है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पोक्सो अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतीकात्मक फोटो)

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Warning: मुंबई वालों सावधान! अगले 3 घंटे भारी खतरनाक, कहर बनकर बरसेगी बारिश
'ऑपरेशन सक्सेस, पेशेंट हेल्दी', देवेंद्र फडणवीस की चुटकी के बीच UBT में बगावत