20-20 क्रिकेट मैच खेलकर लौट रहे थे दो बच्चे, खौफनाक हादसे में मौत

Published : Dec 29, 2019, 11:57 AM IST
20-20 क्रिकेट मैच खेलकर लौट रहे थे दो बच्चे, खौफनाक हादसे में मौत

सार

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक सड़क दुर्घटना में दो नाबालिग लड़कों की मौत हो गई और इनमें से एक के पिता घायल हो गए

यवतमाल: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक सड़क दुर्घटना में दो नाबालिग लड़कों की मौत हो गई और इनमें से एक के पिता घायल हो गए। ये दोनों लड़के स्थानीय 20-20 क्रिकेट मैच खेलकर वर्धा लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार एक पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

अवधूतवाड़ी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मैच में हिस्सा लेकर लौट रहे तीन अन्य लड़के भी घायल हो गए। यह दुर्घटना चापदोह गांव के निकट हुआ।

मृतकों की पहचान 11 वर्षीय प्रवीण लोहिया और 11 वर्षीय अक्षर अभिषेक के रूप में हुई। ये दोनों वर्धा जिले के हैं। लोहिया के पिता वाहन चला रहे थे और उनका नियंत्रण वाहन से हट गया था, जिसके बाद वाहन पुल की रेलिंग से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि दोनों किशोरों की मौत घटनास्थल पर हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतीकात्मक फोटो)
 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Shocking Crime in Navi Mumbai: पुलिसवाले ने दोस्त को मारा, 191 KM दूर ले जाकर लाश जलाई
India First Musical Road: मुंबई की सड़क अब गाना गाएगी-भरोसा नहीं तो खुद सुन लीजिए, Video