गढ़चिरौली के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों की बीच हुई बड़ी मुठभेड़, पुलिस के 2 जवान शहीद

Published : May 17, 2020, 06:02 PM IST
गढ़चिरौली के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों की बीच हुई बड़ी मुठभेड़, पुलिस के 2 जवान शहीद

सार

यह मुठभेड़ गढ़चिरौली की भामरागढ़ तहसील में रविवार सुबह हुई थी। पुलिस ने पोरयकोटी-कोरपर्शी जंगल में नक्सलियों की सूचना मिलने पर  सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। जैसे ही नक्सलियों को पुलिस की जानकारी लगी तो उन्होंने जवानों पर गोलीबारी शरू कर भागने की कोशिश की। जब जवानों ने उनका पीछा किया तो उन्होंने दो जवान पर गोली दाग दी।

नागपुर. महाराष्ट्र में कोरोना के कहर के बीच पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में हुई इस मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद हुए हैं, जबकि तीन घायल हो गए। जख्मी जवानों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

जवानों ने पीछा किया तो नक्सलियों ने दाग दी गोली
दरअसल, यह मुठभेड़ गढ़चिरौली की भामरागढ़ तहसील में रविवार सुबह हुई थी। पुलिस ने पोरयकोटी-कोरपर्शी जंगल में नक्सलियों की सूचना मिलने पर  सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। जैसे ही नक्सलियों को पुलिस की जानकारी लगी तो उन्होंने जवानों पर गोलीबारी शरू कर भागने की कोशिश की। जब जवानों ने उनका पीछा किया तो उन्होंने दो जवान पर गोली दाग दी।

मुठभेड़ में यह दो जवान हुए शहीद
इस हमले में QRT के पुलिस उपनिरीक्षक धनाजी होमणे और जवान किशोर आत्राम हुए शहीद हुए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नक्सलियों की तलाशी के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को भेजा गया है। इस मुठभेड़ में जो तीन जवान घायल हुए हैं उनकी हालत भी फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल