महाराष्ट्र : उल्हासनगर का नाम बदलने पर भड़के शिवसेना के नेता, जताया विरोध

Published : Oct 14, 2019, 01:06 PM IST
महाराष्ट्र : उल्हासनगर का नाम बदलने पर भड़के शिवसेना के नेता, जताया विरोध

सार

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने उल्हासनगर में दो दिन पहले कथित रूप से एक रैली में कहा कि मेट्रो लाइन कल्याण तक बन रही है और उसे उल्हासनगर तक बढ़ाया जाएगा और मेट्रो स्टेशन को सिंधू नगर के नाम से जाना जाएगा।  

ठाणे(Thane). महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित उल्हासनगर बस्ती का नाम बदल कर ‘सिंधु नगर’ करने की राज्य सरकार की किसी भी योजना का शिव सेना की कल्याण इकाई विरोध करेगी। एक स्थानीय नेता ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने उल्हासनगर में दो दिन पहले कथित रूप से एक रैली में कहा कि मेट्रो लाइन कल्याण तक बन रही है और उसे उल्हासनगर तक बढ़ाया जाएगा और मेट्रो स्टेशन को सिंधू नगर के नाम से जाना जाएगा।

शिवसेना की कल्याण इकाई के अध्यक्ष गोपाल लंगड़े ने कहा कि पार्टी नाम बदलने के किसी भी प्रस्ताव का विरोध करेगी और सहयोगी भाजपा से इस पर स्पष्टीकरण चाहती है।

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 July 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक और तेज बारिश का खतरा
Weather Forecast 28 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें अपडेट