सड़क किनारे पड़े सूटकेस खोलते ही पुलिसवाले दंग, सोचा था बम निकलेगा..

Published : Sep 03, 2022, 02:17 PM ISTUpdated : Sep 03, 2022, 07:54 PM IST
सड़क किनारे पड़े सूटकेस खोलते ही पुलिसवाले दंग, सोचा था बम निकलेगा..

सार

महाराष्ट्र पुलिस ने 14 साल की लड़की की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गुजरात के पालनपुर से गिरफ्तार किया है। एक सप्ताह पहले लड़की का शव सूटकेस में मिला था। हत्या के कारण की अभी जांच की जा रही है।

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले के वैलिव इलाके में एक सप्ताह पहले पुलिस को सड़क किनारे पड़े एक सूटकेस से 14 साल की लड़की का शव मिला था। शव को किसी तरह सूटकेस में रखा गया था और उसे ठिकाने लगाने के उद्देश्य से सड़क किनारे फेंक दिया गया था। 

घटना के एक सप्ताह बाद पुलिस के हाथ कातिलों के गिरेबान तक पहुंचे हैं। शनिवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने गुजरात से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक लड़की मुंबई के अंधेरी के एक स्कूल में पढ़ती थी। 

हत्यारों ने बड़ी बेरहमी से लड़की को मौत के घाट उतारा था। उसके शव पर चाकू से गोदे जाने के कई निशान मिले थे। शव को कंबल में लपेटकर सूटकेस में डाला गया था। सूटकेस को आरोपियों ने 26 अगस्त को नईगांव इलाके में सड़क किनारे स्थित झाड़ियों में फेंक दिया था। 

यह भी पढ़ें- 100 रुपए की वजह से सॉल्व हो गया 6 करोड़ रु. की लूट का केस

25 अगस्त को लापता हुई थी लड़की 
लड़की 25 अगस्त को लापता हुई थी। वह अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली, लेकिन नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस अधिकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच लड़की की हत्या में गिरफ्तार किए गए दो लोगों की भूमिका पर केंद्रीत है। मीरा भयंदर वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने 21 साल की उम्र के दो संदिग्धों की तस्वीरें जारी की हैं। दोनों आरोपियों को गुजरात के पालनपुर से शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया गया। हत्या के कारण की अभी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- सुकेश चंद्रशेखर से BMW कार गिफ्ट लेकर मुसीबत में फंसी नोरा फतेही, दिल्ली पुलिस ने चार घंटे की पूछताछ

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पहले NCP का विलय, फिर NDA में एंट्री: महाराष्ट्र में BJP का 'मास्टर प्लान' और नया सियासी चक्रव्यूह
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल