चेहरे को चाकू से काट डाला, पहचानना मुश्किल...13 साल के लड़के ने 11 साल की लड़की की ऐसे की हत्या

Published : Jan 21, 2020, 01:58 PM IST
चेहरे को चाकू से काट डाला, पहचानना मुश्किल...13 साल के लड़के ने 11 साल की लड़की की ऐसे की हत्या

सार

सोनारपुर में 13 साल के लड़के ने 11 साल की लड़की की चाकू गोंदकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी लड़के सहित 22 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। वारदात कोलकाता से 20 किलोमीटर दूर सोनारपुर में हुई। 

कोलकाता. सोनारपुर में 13 साल के लड़के ने 11 साल की लड़की की चाकू गोंदकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी लड़के सहित 22 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। वारदात कोलकाता से 20 किलोमीटर दूर सोनारपुर में हुई। 

स्कूल जाते वक्त चाकू से हमला
पुलिस के मुताबिक वारदात 7 जनवरी को हुई। जब लड़की स्कूल जा रही थी। परिजनों ने बताया कि लड़की साइकिल से स्कूल जा रही थी। कुछ देर बाद खबर मिली कि वह सड़क पर पड़ी हुई है। 

चेहरे पर चाकू से किए गए थे कई वार
सड़क पर गिरे पड़े होने की खबर सुनकर घरवालों को लगा कि रोड एक्सीडेंट हुआ होगा। वह दौड़ते भागते मौके पर पहुंचे। लेकिन वहां जो दिखा वह चौंकाने वाला था। लड़की के चेहरे पर चाकू से कई वार किए गए थे। पूरा चेहरा खून से सना हुआ था। सड़क पर भी खून बिखरा था। लड़की बेसुध हालत में वहीं पड़ी थी।

लड़का कई दिनों से कर रहा था पीछा
स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी लड़का 9वीं का छात्र है। वह लड़की के पड़ोस में ही रहता है। आरोपी लड़का कई दिनों से लड़की का पीछा कर रहा था। बच्ची पर हमले की खबर मिलते ही लड़की के घरवालों आरोपी लड़के के घर भी गए और वहां हंगामा किया।  

हत्या की वजह पता नहीं चली
इस मामले में पुलिस ने बताया कि लड़की कई दिनों से लड़की की पीछा कर रहा था। हालांकि अभी तक हत्या की असली वजह का पता नहीं चल सका है। पड़ताल जारी है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Chhatrapati Sambhajinagar Murder: पहले कार से कुचला, फिर रॉड से हमला, खौफनाक VIDEO
Sonia Gandhi Love Story: कैम्ब्रिज के उस रेस्तरां में राजीव से मिलीं सोनिया, VIDEO में बताया फिर क्या हुआ?