दर्दनाक हत्या : 12 साल के बच्चे की जान ले ली, फिर शव को तार से बांधकर बाजार में लटका दिया

Published : Nov 26, 2019, 07:43 PM IST
दर्दनाक हत्या : 12 साल के बच्चे की जान ले ली, फिर शव को तार से बांधकर बाजार में लटका दिया

सार

पटना के बिहटा में 12 साल के एक बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। बच्चे की हत्या कर शव को तार से बांधकर लटका दिया गया। मृतक बच्चा एक होटल में काम करता था। शव को जिस होटल के बरामदे में लटकाया गया, वह मृतक बच्चे की नानी का है।

नई दिल्ली. पटना के बिहटा में 12 साल के एक बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। बच्चे की हत्या कर शव को तार से बांधकर लटका दिया गया। मृतक बच्चा एक होटल में काम करता था। शव को जिस होटल के बरामदे में लटकाया गया, वह मृतक बच्चे की नानी का है।

नानी के यहां रहता था बच्चा
पुलिस के मुताबिक जिस बच्चे की मौत हुई है, वह अपनी नानी के साथ रहता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होटल के बगल में स्थित फल दुकानदार से मृतक पवन का विवाद हुआ था। आरोप लग रहे हैं कि उसी विवाद के चलते ही बच्चे की हत्या हुई है।

शव सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन
स्थानीय लोगों ने मृतक पवन का शव रोड पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने मांग की कि जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी हो। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 Morning News: छात्र आंदोलन से परमाणु चेतावनी तक-देश और दुनिया की 10 बड़ी खबरें
Free Laptop Scheme 2026: क्या सच में छात्रों को मुफ्त लैपटॉप दे रही है सरकार? जानिए पूरी सच्चाई