18 घंटे तक बर्फ में दबी लड़की को जिंदा बचाया गया, POK में हिमस्खलन से मौतों की संख्या बढ़ी

Published : Jan 16, 2020, 10:23 AM IST
18 घंटे तक बर्फ में दबी लड़की को जिंदा बचाया गया, POK में हिमस्खलन से मौतों की संख्या बढ़ी

सार

समीना की मां शहनाज बीवी ने बताया कि, उनके बेटे की बर्फबारी में मौत हो चुकी है बेटी को जीवित देख वो काफी खुश हैं। य एकदम चमत्कार जैसा है। 

मुजफ्फराबाद. पाक अधिकृत कश्मीर में करीब 18 घंटे तक बर्फ में दबी रहने के बाद एक लड़की जिंदा बचा लिया गया। हिमस्खलन में लड़की सहित सैकड़ों लोग बर्फ के नीचे दब गए थे। जिनमें से कुछ को सुरक्षित बाहर निकाल लिा गया। सभी का मुजफ्फराबाद स्थित असप्ताल में इलाज जारी है। 

12 साल की समीना हिमस्खलन के दौरान बर्फ खिसकने से नीचे गहरे गड्ढे में गिर गई थी। तब उसने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। 18 घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार पीओके के अधिकारियों ने बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। अस्पताल में पीड़ित समीना का कहना है कि, उसे लगा था वो बर्फ के नीचे दबकर मर ही जाएगी। 

ठंड का प्रकोप

रविवार से हो रही भारी बर्फबारी, तूफान और जीरो तापमान के कारण बढ़ी कड़ाके की ठंड ने अभी तक क्षेत्र में करीब 76 लोगों की जान ले ली है। आपदा मंत्रायल के एक मंत्री ने कहा कि, नीलम घाटी सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र रहा है जहां से करीब 21 शवों को निकाला गया। यहां ठंड का प्रकोप बहुत ज्यादा है। 

बेटी का जिंदा बचना चमत्कार जैसा

वहीं समीना की मां शहनाज बीवी ने बताया कि, उनके बेटे की बर्फबारी में मौत हो चुकी है बेटी को जीवित देख वो काफी खुश हैं। य एकदम चमत्कार जैसा है। उनका कहना था कि, बेटी के इतने घंटों बर्फ में दबे रहने के बाद उन्होंने उम्मीद छोड़ दी थी। 

हो चुकी है कई मौतें

वहीं समीना ने बर्फ के अंदर अपनी आपबीती सुनाई। उसने कहा कि, वो बर्फ के अंदर मदद का इंतजार कर रही थी, नींद उड़ चुकी थी, पैर फ्रैक्चर हो गया और मुंह से खून की उल्टियां हो रही थी। समीना की मां ने बताया कि, हम लोग उस समय आग सेंक रहे थे जब हिमस्खलन हुआ, ये एक पल में हुआ हमें कुछ पता नहीं चला और हमारे पड़ोस के एक घर में सभी 18 लोग बर्फ में दबकर मर गए। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट
काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग