मासूम से निर्भया जैसी दरिदंगी, कैंची से गोद डाला शरीर, खून से सनी बच्ची घिसटते हुए पहुंची पड़ोसी के दरवाजे

Published : Aug 06, 2020, 09:55 AM IST
मासूम से निर्भया जैसी दरिदंगी, कैंची से गोद डाला शरीर, खून से सनी बच्ची घिसटते हुए पहुंची पड़ोसी के दरवाजे

सार

दिल्ली में एक मासूम के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। बच्ची निर्भया जैसी दरिंदगी का शिकार हुई है। मामला मंगलवार का है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 

नई दिल्ली. दिल्ली में एक मासूम के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। बच्ची निर्भया जैसी दरिंदगी का शिकार हुई है। मामला मंगलवार का है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बच्ची के शरीर को कैंची से गोदा गया है। बच्ची के शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान भी मिले हैं। 

यह मामला दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट के पीरागढ़ी इलाके का है। यहां बच्ची घर में अकेली थी। उसी वक्त दो लड़कों ने उसके साथ ये ज्यादती की। इतना ही नहीं जब बच्ची ने विरोध किया तो उसके सिर और शरीर पर कैंची से हमला किया गया। माना जा रहा है कि बच्ची का रेप भी हुआ है। आरोपी बच्ची को मरा हुआ समझकर भाग गए। 

घिसटकर पहुंची पड़ोसी के दरवाजे
बच्ची खून में सनी हुई काफी देर तक कमरे में बेसुध पड़ी रही। इसके बाद वह जैसे तैसे घिसटकर बाहर आई और पड़ोसी के दरवाजे को खटखटाया। बच्ची के निजी अंगों से लगातार खून बह रहा था। इस हालत में देखकर पड़ोसी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 
 
एम्स में रिफर की गई बच्ची
सूचना मिलते ही पश्चिम विहार वेस्ट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। यहां से बच्ची को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे एम्स में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हत्या की कोशिश और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को अंदेशा है कि दोनों संदिग्ध आसपास के ही हैं। 
 
किराए से रहता है बच्चे का परिवार
पुलिस के मुताबिक, बच्ची का परिवार पीरागढ़ी में किराए पर रहता है। परिवार बिहार का रहने वाला है। जिस इमारत में बच्ची रहती है, वहां अधिकतर फैक्ट्रियों में काम करने वाले लेबर रहते हैं। बच्ची के माता पिता और बहन भी रहती है। लेकिन तीनों काम पर बाहर जाते हैं। इस वक्त बच्ची घर पर रोजाना अकेली रहती है। 
 
शाम 4 बजे हुई वारदात
बच्ची के साथ ये वारदात शाम 4 बजे हुई। बताया जा रहा है कि वारदात को दो लड़कों ने अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले बच्ची के साथ रेप की कोशिश की। जब बच्ची ने विरोध किया तो उसकी हत्या की कोशिश की गई। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

उत्तर भारतीय दक्षिण में सिर्फ पानी पूरी बेचने आते हैं: तमिलनाडु के मंत्री का चौंकाने वाला बयान
राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा