गुजरात : अहमदाबाद में बड़ा हादसा, हॉस्पिटल में लगी आग; 8 कोरोना मरीजों की मौत; 41 को किया गया रेस्क्यू

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक अस्पताल में आग लग गई। इस हादसे में 8 लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि यह आग आईसीयू में लगी है।

Asianet News Hindi | Published : Aug 6, 2020 2:49 AM IST / Updated: Aug 06 2020, 09:31 AM IST

अहमदाबाद. गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक अस्पताल में आग लग गई। इस हादसे में 8 लोगों के मारे जाने की खबर है। मरने वालोंं में 5 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। बताया जा रहा है कि यह आग आईसीयू में लगी है। यहां से अन्य वार्डों में फैली। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट की वजह से बताई जा रही है। हालांकि, अधिकारियोंं ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की। 

बताया जा रहा है कि यह आग नवरंगपुरा स्थित निजी श्रेय हॉस्पिटल में लगी। यहां कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था। मारे गए सभी मरीज भी कोरोना संक्रमित थे। वहीं, 41 मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। उधर, मरीजों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रशासन ने आग लगने की जानकारी पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। 
 




मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने हॉस्पिटल में आग लगने की घटना में जांच के आदेश दे दिए हैं। संगीता सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह विभाग) जांच का नेतृत्व करेंगी। CM ने 3 दिनों के भीतर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। 




पीएम ने आर्थिक मदद का किया ऐलान
पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। आग लगने से जो लोग घायल हुए हैं उन लोगों को 50,000 रु. की मदद दी जाएगी।

पीएम मोदी ने जताया दुख
अहमदाबाद में अस्पताल में आग लगने की घटना से दुखी हूं। मृतकों के परिवारों से संवेदनाएं। जख्मियों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। गुजरात के मुख्यमंत्री और मेयर से स्थिति के बारे में जानकारी ली। प्रशासन हर संभव मदद उपलब्ध करा रहा है। 

 

Share this article
click me!