देश मे 167 लोगों ने खड़ा किया कोरोना का संकट! प्रशासन के हाथ पांव फूले, इन्हें खोजने में लगी पुलिस

Published : Mar 18, 2020, 07:49 PM IST
देश मे 167 लोगों ने खड़ा किया कोरोना का संकट! प्रशासन के हाथ पांव फूले, इन्हें खोजने में लगी पुलिस

सार

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश के 16 राज्यों में स्कूल कॉलेज और मॉल्स तक को बंद कर दिया गया है। लेकिन पंजाब में हुई एक घटना से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। 

नई दिल्ली. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश के 16 राज्यों में स्कूल कॉलेज और मॉल्स तक को बंद कर दिया गया है। लेकिन पंजाब में हुई एक घटना से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। दरअसल, लुधियाना में कोरोना के 167 संदिग्ध लापता हो गए हैं। बताया जा रहा है कि लापता अन्य 29 संदिग्धों के बारे में पता चल गया है लेकिन 167 कोरोना संदिग्धों की कोई खोज खबर नहीं है।

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें खोज रही
गायब संदिग्धों को खोजने के लिए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें संदिग्धों को खोजने में लगी हैं। दरअसल, पंजाब में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उन लोगों की लिस्ट सौंपी गई, जो हाल ही में विदेश यात्रा से लौटे हैं। पुलिस को 119 लोगों की तलाश की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक 12 लोगों का पता लगाया गया है। दूसरी हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम को 77 लोगों को खोजने की जिम्मेदारी दी गई है। 

18 मार्च की शाम 7 बजे तक भारत में कोरोना की स्थिति
भारत में 152 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। कोरोना से 3 लोगों की मौत हो चुकी है।  14 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। 

विदेशों में 276 भारतीय पाए गए संक्रमित
लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि विदेश में 276 भारतीय कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इनमें ईरान में 255, यूएई में 12, इटली में 5 और हांगकांग, कुवैत, रवांडा और श्रीलंका में 1-1 माामले हैं।

वैष्णों देवी यात्रा पर नहीं जा सकेंगे श्रद्धालू
देशभर में कोरोना वायरस की दहशत को देखते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासनने राज्य के प्रमुख तीर्थ स्थल माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा को स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह फैसला उस वक्त हुआ है जब 25 मार्च से देश भर के हजारों श्रद्धालु माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आने की तैयारी कर रहे हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

5 PHOTOS: पीएम मोदी का इजराइल में भव्य स्वागत, नमस्ते कर नेतन्याहू ने लगाया गले
Air India One से इजरायल पहुंचे पीएम मोदी, दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रैक हुई फ्लाइट