20 फरवरी को नीति आयोग की प्रशासनिक परिषद की बैठक होगी, पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता

Published : Feb 18, 2021, 09:18 PM IST
20 फरवरी को नीति आयोग की प्रशासनिक परिषद की बैठक होगी, पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता

सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 फरवरी को सुबह 10.30 बजे होने वाली नीति आयोग की प्रशासनिक परिषद की छठी बैठक की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक के एजेंडे में कृषि, अवसंरचना, विनिर्माण, मानव संसाधन विकास, जमीनी स्तर पर सेवाओं की आपूर्ति और स्वास्थ्य व पोषण पर विचार विमर्श शामिल है।

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 फरवरी को सुबह 10.30 बजे होने वाली नीति आयोग की प्रशासनिक परिषद की छठी बैठक की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक के एजेंडे में कृषि, अवसंरचना, विनिर्माण, मानव संसाधन विकास, जमीनी स्तर पर सेवाओं की आपूर्ति और स्वास्थ्य व पोषण पर विचार विमर्श शामिल है।

प्रशासनिक परिषद अंतर क्षेत्रीय, अंतर विभागीय और संघीय मुद्दों पर विचार के लिए एक मंच उपलब्ध कराता है। इसमें प्रधानमंत्री, राज्यों और संघ शासित क्षेत्रों (यूटी) के मुख्यमंत्रियों के साथ ही अन्य यूटी की विधायिकाएं और उप राज्यपाल शामिल होते हैं। छठी बैठक में पहली बार लद्दाख को प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा जम्मू व कश्मीर की यूटी के रूप में भागीदारी होगी। 

इस बार, प्रशासकों की अध्यक्षता वाले अन्य यूटी को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। बैठक में प्रशासनिक परिषद के पदेन सदस्य, केन्द्रीय मंत्री, उपाध्यक्ष, सदस्य और नीति आयोग के सीईओ व भारत सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?