
कोलकाता. कोलकाता स्थित संस्कृत कालेज एवं विश्वविद्यालय में एक सफाई अभियान के दौरान लोहे का एक ताला लगा संदूक बरामद किया गया है जिसमें कुछ दुर्लभ दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। इसके 200 साल पुराना होने की संभावना है। विश्वविद्यालय की कुलपति सोमा बंदोपाध्याय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
सोमा ने प्रेट्र को बताया कि इस संदूक पर ब्रिटेन के पुराने निर्माता का नाम अंकित है और यह बुधवार को एक कमरे से मिला जो बहुत लंबे समय से बंद पड़ा था।
उन्होंने बताया कि संदूक को शुक्रवार की दोपहर खोला गया तो उसमें से आठ बंद लिफाफे मिले, जिसमें ब्रिटिश काल के बैंकों के चेकबुक और पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की विधवा को मिले भत्ते से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए। कुलपति ने बताया कि तीन रजत पदक एवं संस्थान की संपत्तियों से संबंधित कुछ दस्तावेज भी संदूक से मिले हैं जिससे इसके 200 साल पुराना होने के संकेत मिलते हैं
(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.