कोरोना ने 3 दिन के मासूम से लेकर 93 साल के बुजुर्ग तक किसी को नहीं छोड़ा, पैदा होते ही मासूम पॉजिटिव

महाराष्ट्र में अब तक 335 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, वहीं 14 लोगों की मौत भी हो गई है। वहीं, मुंबई में जहां एक महिला और उसका 3 दिन का बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बच्चे के पिता का आरोप है कि डॉक्टरों ने संक्रमित मरीज के बगल में उसके बीबी को एडमिट किया था। जिसके बाद वह पॉजिटिव पाया गया है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Apr 2, 2020 3:25 AM IST

मुंबई. देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है। दिनों दिन संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब तक 2014 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 56 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित है। महाराष्ट्र में अब तक 335 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, वहीं 14 लोगों की मौत भी हो गई है। इन सब के बीच मुंबई से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक महिला और उसका 3 दिन का बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

शख्स का आरोप- पॉजिटिव मरीज के बगल में किया था एडमिट 

बताया जा रहा कि यह देश का सबसे कम उम्र का कोरोना मरीज है। जानकारी के अनुसार 26 मार्च को एक शख्स अपनी पत्नी की डिलिवरी कराने चेम्बूर के एक निजी अस्पताल में गया हुआ था। डिलिवरी के बाद मां बेटा दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शख्स ने निजी अस्पताल पर आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को कोरोना मरीज के बगल में बेड दिया गया था, जिसके कारण इनकी पत्नी और बच्चे में कोरोना का वायरस पहुंचा है।
 
शख्स ने बताया कि जिस दिन मैंने पत्नी को भर्ती किया था उसके अगले ही दिन अस्पताल प्रशासन को पता चला कि जिस मरीज के बगल में मेरी पत्नी को रखा गया था, वह पॉजिटिव है। बावजूद इसके हमें कुछ नहीं बताया गया। जब मामला काफी बढ़ गया तो हमें भी कोरोना का टेस्ट कराने को कहा गया।

टेस्ट में पत्नी और बेटे पाए गए पॉजिटिव 

शख्स ने डॉक्टरों की बात मानते हुए बीएमसी की ओर से जिन प्राइवेट लैब द्वारा की जा टेस्ट किया जा रहा है, उन्हें कॉल करके बुलाया और सैंपल दिया। रिपोर्ट के अनुसार, मेरी पत्नी और बच्चा दोनों पॉजिटिव आए हैं, जबकि मेरी रिपोर्ट निगेटिव थी। फिलहाल, पत्नी और बच्चे को कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती किया गया है और उनका इलाज जारी है।

Share this article
click me!