देश में कोरोना: हरियाणा में पहली मौत, महाराष्ट्र में 24 घंटे 6 लोगों ने तोड़ा दम, देश भर 60 लोगों की गई जान

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। कोरोना के मरीजों की संख्या 2000 से ज्यादा हो गई है। वहीं अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र की झुग्गी बस्ती तक कोरोना पहुंच गया है। दिल्ली में भी कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 2, 2020 2:11 AM IST / Updated: Apr 02 2020, 03:00 PM IST

नई दिल्ली. देशभर में कोरोना का संकट गहराता जा रहा है। देश के 29 राज्यों में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 2 हजार 14 हो गई है, जिसमें से 169 लोग ठीक हुए, जबकि 60 मौतें हुईं। गुरुवार को सुबह 10 बजे तक महाराष्ट्र, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर में नए मामले सामने आए हैं। कोरोना नॉर्थ ईस्ट में भी पैर पसार रहा है। यहां अब तक 20 केस आ चुके हैं। अरुणाचल प्रदेश में पहला केस आया है। वहीं, राजस्थान के जयपुर के रामगंज में 7, जोधपुर में एक और झुंझुनु में एक मामले सामने आए है। खास बात है कि रामगंज में एक आदमी के संपर्क में आने से 7 लोग संक्रमित हुए हैं। यह शख्स अब तक अपने 17 करीबियों को संक्रमित कर चुका है।

वहीं, तेलंगाना में भी बुधवार को कोरोना संक्रमण के 30 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 3 की मौतें हुईं हैं। महाराष्ट्र में देश के सबसे ज्यादा 335 कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं, अकेले तमिलनाडु में ही 110 नए पॉजिटिव मरीज मिले। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं। जबकि स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 1649 कोरोना के केस पाए गए हैं। कल यानी 31 मार्च को 386 नए केस सामने आए हैं। 41 लोगों की मौतें हुई हैं। 143 लोग ठीक हुए हैं। 31 मार्च से कोरोना के केस बढ़े हैं इसके पीछे एक बड़ी वजह तब्लीगी जमात है।

शख्स की मौत, डॉक्टर पर हमला

हैदराबाद में कोविड-19 से हुई एक मौत के बाद मरीज के परिजनों ने हंगामा कर दिया। मरीज का इलाज गांधी अस्पताल में चल रहा था। मृतक के परिजनों ने गु्स्से में उस डॉक्टर पर भी हमला बोल दिया जो कोविड-19 मरीज के इलाज में लगा था। घटना हैदराबाद के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की है जहां आठवीं मंजिल पर बने आइसोलेशन वार्ड में मरीज का इलाज चल रहा था, बाद में उसकी मौत हो गई। 

हजूरी रागी पद्म श्री ने तोड़ा दम

पद्मश्री और स्वर्ण मंदिर के पूर्व 'हजूरी रागी' निर्मल सिंह का गुरुवार तड़के लगभग चार बजे निधन हो गया। विदेश से लौटने के बाद उन्हें सांस फूलने की दिक्कत हुई थी और 30 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उनकी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया था। उन्हें 2009 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। गुरु नानक देव अस्पताल के सिविल सर्जन प्रभदीप कौर जौहल ने बताया कि 62 वर्षीय निर्मल सिंह की हालत गंभीर थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उन्हें पहले से अस्थमा था जिसके कारण उनकी हालत और गंभीर थी। गुरुवार को तड़के उन्होंने अंतिम सांसें लीं। बताया जा रहा है कि वह कुछ महीनों पहले ही यूके से लौटे थे। वहां से आने के बाद वह कई कार्यक्रमों में भी शामिल हुए थे।

गुजरात में एक शख्स की मौत 

गुजरात के वडोदरा में 55 साल के शख्स की कोरोना से मौत। परिवार के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले थे। वह श्रीलंका से लौटे थे। वहीं, मणिपुर में एक और कोरोना पॉजिटिव शख्स मिला है जो कि दिल्ली की तबलीगी जमात में शामिल हुआ था। राज्य में कुल दो मरीज हैं।

"अस्पताल में तब्लीगी जमात के 1800 लोग"

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, तब्लीगी जमात की वजह से देश में कोरोना संक्रमण की संख्या बढ़ी है। जमात से जुड़े 1800 लोगों को 9 अस्पतालों और क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया है।

20 हजार कोच से 3.2 लाख आइसोलेशन और क्वारंटीन बेड

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 20 हजार रेल कोचों को मोडिफाइ करके रेलवे 3.2 लाख आइसोलेशन और क्वारंटीन बेड बनाने की तैयारी की जा रही है। 5000 कोचों के मोडिफिकेशन का काम शुरू हो चुका है। 

राज्यवार देखिए आकंड़े

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र3392863914
केरल2652372602
कर्नाटक11098903
गुजरात87730707
उत्तरप्रदेश117981702
तेलंगाना1321091409
राजस्थान1291260300
दिल्ली1521440602
हरियाणा431627-
पंजाब46410104
तमिलनाडु2342270601
मध्यप्रदेश9892-06
लद्दाख131003-
जम्मू-कश्मीर62580202
आंध्र प्रदेश13213002-
पश्चिम बंगाल37280306
चंडीगढ़1717--
छत्तीसगढ़090702-
उत्तराखंड070502-
बिहार2423-01
गोवा0505--
हिमाचल प्रदेश03010101
उड़ीसा050401-
मणिपुर0202--
मिजोरम0101--
अंडमान निकोबार 1010-00
झारखंड0101--
पुदुचेरी0303--
TOTAL2014178916960

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!