Gujarat Road Accident: कच्छ के भुज-खावड़ा हाईवे पर कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर में उत्तराखंड के एक परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन बच्चे भी शामिल हैं। टक्कर के बाद कार दो हिस्सों में बंट गई।
Gujarat Road Accident: गुजरात के कच्छ जिले में भुज-खावड़ा हाईवे पर शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में एक आर्मी परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। उनकी कार सामने से आ रहे ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार दो हिस्सों में बंट गई। परिवार उत्तराखंड से कच्छ घूमने आया था। मृतकों में एक पति-पत्नी और उनकी 3 महीने की बच्ची समेत 3 बच्चे शामिल है।
Bhuj-Khavda Highway Accident: रात 9:30 बजे हुआ हादसा
- हादसा 21 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे हाईवे के रेगिस्तानी इलाके में हुआ।
- कार भुज की तरफ जा रही थी, जबकि ट्रेलर ट्रक विपरीत दिशा से खावड़ा की ओर आ रहा था।
- दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दो हिस्सों में बंट गई।
- हादसे में दो पुरुष, दो महिलाएं और तीन बच्चों की जान चली गई।

Gujarat Accident: मृतकों में तीन महीने की बच्ची भी शामिल
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सौरवसिंह जसपालसिंह नेगी (32), उनकी पत्नी सविता और तीन महीने की बेटी सिविका के रूप में हुई है। इनके अलावा रिंकी नितिन गुंसाई और उनकी बेटी वमिका नितिन गुसाईं, राजेश सिंह रावत और उनकी सात साल की बेटी रक्षिता राजेश रावतकी भी मौत हो गई।
Kutch Road Accident: सेना के अधिकारी अस्पताल पहुंचे
- दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने कई एंबुलेंस भी भेजीं।
- सभी सात शवों को पोस्टमार्टम के लिए भुज के अस्पताल ले जाया गया।
- शुरुआती जांच में मृतकों के फौजी परिवार से जुड़े होने की बात सामने आई है। सूचना मिलने पर भारतीय सेना के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।
- पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक महीने में दूसरा बड़ा हादसा
कच्छ के खावड़ा इलाके में यह एक महीने के भीतर दूसरा बड़ा सड़क हादसा है। इससे पहले 9 अक्टूबर को खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क रोड पर हुई दुर्घटना में भी सात लोगों की मौत हुई थी।
















