दिल्ली: तीन साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट से खून निकलता देख मां पहुंची पुलिस के पास

Published : Feb 04, 2023, 06:34 AM ISTUpdated : Feb 04, 2023, 06:37 AM IST
Hathras Gangrape, Aligarh Range IG, UP Police, UP Crime

सार

दिल्ली में तीन साल की बच्ची के साथ दो लोगों ने गैंगरेप किया। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून निकलता देख मां पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एम्स में बच्ची का इलाज चल रहा है।

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी में शुक्रवार को तीन साल की बच्ची के साथ दो लोगों ने गैंगरेप किया। दोनों आरोपी बच्ची को जंगली इलाके में ले गए थे और उसके साथ रेप किया। बच्ची को खोजते हुए मां पहुंची तो देखा कि जंगल में बच्ची रो रही है। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले दो लोगों ने रेप किया। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी शुक्रवार सुबह से लापता थी। वह बच्ची की तलाश कर रही थी, लेकिन वह कहीं नहीं मिल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली लड़की रानी ने बताया कि उसने बच्ची को जंगली इलाके के पास देखा था।

घर के बाहर खेल रही थी बच्ची
बच्ची की मां ने बताया कि उसने दो लोगों को भी जंगली इलाके में जाते देखा था। पुलिस के अनुसार बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी शराब पी रहे दोनों आरोपियों ने उसे देखा। दोनों बच्ची को जंगल में ले गए और वहां उसके साथ रेप किया।

यह भी पढ़ें- कंझावला कांड में विसरा रिपोर्ट से चौंकाने वाला खुलासा: सही निकली सहेली की बात, उस दिन अंजलि ने पी रखी थी शराब

बच्ची को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची मां
बच्ची को खोजते हुए मां जंगल पहुंची तो देखा कि वह रो रही है। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। इसके बाद वह बच्ची को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची। पुलिस ने बच्ची को स्वास्थ्य जांच के लिए भेजा। उसका इलाज एम्स (All India Institute of Medical Sciences) में चल रहा है। उसकी हालत स्थिर है। दोनों आरोपियों की पहचान रामनिवास पालिका और शक्तिमान सिंह के रूप में हुई है। दोनों विवाहित हैं और भूमि ग्रीन कंपनी में हेल्पर के रूप में काम करते हैं। यह कंपनी कचरा रीसाइक्लिंग के क्षेत्र में काम करती है।

यह भी पढ़ें- घाटी को दहलाने के लिए आतंकियों ने जमा कर रखा था हथियारों का जखीरा, मोर्टार से लेकर ग्रेनेड हुए बरामद, देखें तस्वीरें

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

BJP on Protest Funding: दिल्ली के प्रदर्शनों का खर्च कौन उठा रहा? स्टिंग के बाद राहुल गांधी पर BJP का हमला
Supreme Court On Delhi Protests:' सार्वजनिक स्थल पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं', SC ने जारी किया नोटिस!