हैदराबाद में गणेशोत्सव पर स्थापित होगी 45 फीट ऊंची प्रतिमा, पिछले साल सिर्फ 9 फीट की थी; 120 आर्टिस्ट बनाएंगे

Published : Jul 21, 2021, 09:35 AM ISTUpdated : Jul 21, 2021, 09:39 AM IST
हैदराबाद में गणेशोत्सव पर स्थापित होगी 45 फीट ऊंची प्रतिमा, पिछले साल सिर्फ 9 फीट की थी; 120 आर्टिस्ट बनाएंगे

सार

हैदराबाद में गणेश उत्सव पर 45 फीट ऊंची गणेशजी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। शहर के लोकप्रिय खैरताबाद बड़ा गणेश में पांच सिर वाले पंचमुगा रुद्र मुखा महागणेश भक्तों को दर्शन देंगे।  

हैदराबाद. कोरोनाकाल के बीच गणेश उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह दूसरा साल है, जब कोरेाना संक्रमण के बीच गणेश उत्सव मनाया जाएगा। शहर के प्रसिद्ध खैरताबाद बड़ा गणेश में इस साल 45 फीट ऊंची पांच सिर वाली पंचमुगा रुद्र मुखा महागणेश भक्तों को दर्शन देंगे। बता दें कि पिछली साल पुलिस की पाबंदियों के कारण सिर्फ 9 फीट ऊंची ही स्थापित की जा सकी थी।

तमाम अटकलों को विराम
यहां मूर्ति कितनी बड़ी होगी, इसे लेकर लंबे समय से अटकलें चल रही थीं। लेकिन गणेश उत्सव समिति ने इन अटकलों को विराम दे दिया। समिति ने गणेश प्रतिमा की एक इमेज भी जारी की है। समिति के मुताबिक, मूर्ति को ज्योतिषी विट्ठल शर्मा के दिशा-निर्देशों के हिसाब से डिजाइन किया गया है।

15 फीट की दो अन्य मूर्तियां भी
इस विशाल गणेश मूर्ति के किनारों पर 15-15 फीट की दो मूर्तियां भी बनाई जा रही हैं। ये कृष्णा काली और कला काली की होंगी। खैरताबाद गणेश उत्सव समिति के फाउंडर चेयरमैन एस सुदर्शन मुदिराज ने बताया कि इस मूर्ति के निर्माण में 120 अनुभवी आर्टिस्ट शामिल होंगे। मूर्ति के निर्माण के लिए तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से मटैरियल मंगवाया जा रहा है। समिति के अनुसार, सितंबर के पहले सप्ताह तक मूर्ति का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। इस बार गणेश चतुर्थी 10 सितंबर से मनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें
पुरातत्व और संग्रहालय को बढ़ावा देने नोएडा में स्थापित होगा वर्ल्ड क्लास 'भारतीय विरासत संस्थान'

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Brics 2026: क्या 11 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक? ब्रिक्स-हड़ताल के बीच देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Gaurav Bhatia Case: कोर्ट ने CJP नेताओं को फटकारा, जानें दिपके-दास और रांका पर क्या हुआ?