तेज हुआ चुनाव प्रचार, जुबानी हमलों से लेकर डोर-टु-डोज कैंपेन तक देखें देश में संडे को कैसा रहा चुनावी माहौल

पांच राज्यों में होने वाला चुनाव (five state election 2022) रफ्तार पकड़ चुका है। कहीं नामांकन हो चुके हैं तो कहीं हो रहे हैं। इस बीच रविवार के दिन जबरदस्त चुनाव प्रचार हुआ। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा यूपी में थे तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गोवा पहुंचे। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घर-घर जाकर आशीर्वाद मांगा। देखें राज्यों में कैसा रहा चुनावी माहौल। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 30, 2022 11:38 AM IST / Updated: Jan 30 2022, 05:15 PM IST

Goa ds पोंडा में अमित शाह बोले - गांधी परिवार के लिए गोवा सिर्फ वेकेशन स्पॉट 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गोवा के पोंडा में थे। उन्होंने कहा कि भाजपा गोवा में विकास लाई। गांधी परिवार के लिए गोवा सिर्फ एक वेकेशन स्पॉट है। हमने राज्य का बजट 432 करोड़ (2013-14) से बढ़ाकर 2,567 करोड़ (वर्ष 2021) कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने बुनियादी ढांचे के विकास पर कुछ नहीं किया। हमने वही किया जो हमने वादा किया था। इससे पहले उन्होंने साईं मंदिर में पूजा की। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिए गोवा का मतलब 'गोल्डन गोवा' है। लेकिन कांग्रेस के लिए इसका मतलब 'गांधी परिवार का गोवा' है। उन्हें बस एक वेकेशन स्पॉट चाहिए। 

Latest Videos

अल्मोड़ा में धामी ने कहा- कपकोट में फिर खेलेगा कमल 


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्मोड़ा समेत कई जगह चुनाव प्रचार किया। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया - हमारे प्रत्याशी और क्षेत्र के लोकप्रिय युवा नेता सुरेश गढ़िया जी के समर्थन में जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। धामी ने कहा- कपकोट की देवतुल्य जनता ने पहले भी भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए हमारे उम्मीदवारों को यहां से विजयी बनाया है। आज जिस प्रकार का उत्साह मैंने यहां देखा है, उससे ये स्पष्ट है कि कपकोट में फिर एक बार 'कमल' खिलने जा रहा है।

हाथरस में बोले नड्‌डा - तीन तलाक पर तब हमारे नेता आंसू बहा रहे थे


हाथरस में चुनाव प्रचार करने पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कहा-  आजकल सभी नेता विकास की बात करने लगे हैं, इससे पहले ये लोग इतनी जाति-जाति करते थे। इन्होंने कभी विकास की बात नहीं की। इनका विकास का मतलब- विकास अपने परिवार का था। विकास का अर्थ था कि अपने लोगों को MLA और MP बनाओं। यही इनका विकास का मॉडल था। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने करोड़ों मुस्लिम बहनों को तीन तलाक के दंश से आजाद कर दिया। जब हम संसद में इस पर कानून बना रहे थे, तब सपा आंसू बहा रही थी। पाकिस्तान, बांग्लादेश, सीरिया, अफगानिस्तान, ईरान, इराक, इंडोनेशिया जैसे मुस्लिम बाहुल देशों तक में तीन तलाक नहीं है। लेकिन हमारे यहां के नेता मुस्लिम बहनों के साथ अन्याय करते हुए तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे थे। नड्‌डा ने यहां डोर-टु-डोर अभियान चलाया। 

कांग्रेस के शब्द थे, लूट लो, मैं आंखें बंद कर लूंगा : जोशी 



केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी आज उत्तराखंड में थे। उन्होंने कहा कि कि कांग्रेस के 'चार धाम-चार काम' पर जनता विश्वास नहीं करेगी, जब उनके (कांग्रेस) हाथ में सत्ता थी तब उन्होंने लोगों को गुमराह किया। 2017 में इनके शब्द थे...लूट लो मैं आंखें बंद कर लूंगा, वो वीडियो अभी तक चल रहा है,उस वीडियो का खंडन भी नहीं किया है। जोशी ने कहा- हमने उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से समय मांगा है। वह सहमत हो गए हैं, लेकिन चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार तौर-तरीकों को अंतिम रूप दिया जाएगा, जो कल जारी होने की उम्मीद है। 

सिद्धू बोले- कांग्रेस को कोई नहीं, सिर्फ कांग्रेस हरा सकती है


पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को अमृतसर में बिक्रम सिंह मजीठिया को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि वे 'परचा माफिया' हैं। उन्होंने कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सिद्धू ने कहा कि मैंने किसी के खिलाफ एक भी मामला दर्ज नहीं कराया है। सभी जानते हैं कि कांग्रेस एक मजबूत और सुरक्षित सरकार देगी। हम नया पंजाब बनाएंगे। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से प्रदेश इकाई में गुटबाजी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सिद्धू ने का कि कांग्रेस को कोई हरा नहीं सकता। कांग्रेस ही खुद को हरा सकती है। 


यह भी पढ़ें
कांग्रेस के पूर्व नेता जोसेफ सिकेरा भाजपा में शामिल, बोले- कलांगुटे सीट से माइकल लोबो के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे
यूपी चुनाव: अमित शाह का चैलेंज अखिलेश यादव ने किया स्वीकार, ट्वीट कर कहा, 'हम हर चैलेंज के लिए अभी तैयार हैं'

Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
इन 7 देशों ने चौतरफा दुश्मनों से घिरे दोस्त इजराइल का साथ बीच मझधार में छोड़ा । Israel Iran Conflict
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
हिजबुल्लाह-ईरान के सीने पर मौत का वार कर रहा इजराइल, क्या है इस देश का सुपर पावर