मेघालय: बीजेपी नेता के फार्महाउस में चल रहा था 'वेश्यालय', पुलिस ने 6 बच्चों को छुड़ाया, 73 गिरफ्तार

Published : Jul 23, 2022, 09:03 PM ISTUpdated : Jul 23, 2022, 09:04 PM IST
मेघालय: बीजेपी नेता के फार्महाउस में चल रहा था 'वेश्यालय', पुलिस ने 6 बच्चों को छुड़ाया, 73 गिरफ्तार

सार

भाजपा के मेघालय उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन मारक के फार्महाउस रिंपू बागान में वेश्यालय चलाया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर 6 बच्चों को मुक्त कराया। उन्हें गंदे कमरे में बंद कर रखा गया था। पुलिस ने 73 लोगों को गिरफ्तार किया है।

शिलांग। भाजपा के मेघालय उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन मारक द्वारा तुरा में कथित रूप से चलाए जा रहे वेश्यालय से शनिवार को छह बच्चों को बचाया गया और 73 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। वेस्ट गारो हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेकानंद सिंह ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर मारक के फार्महाउस रिंपू बागान पर छापा मारा गया।

विवेकानंद सिंह ने कहा कि हमने छह नाबालिगों को बचाया है। इनमें से चार लड़के और दो लड़कियां हैं। इन्हें रिंपू बागान के गंदे कमरों में बंद कर रखा गया था। सभी बच्चों को सुरक्षित अभिरक्षा और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला बाल संरक्षण अधिकारी (डीसीपीओ) को सौंप दिया गया है।

500 से अधिक कंडोम बरामद
एसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान 27 गाड़ियां, 8 बाइक, 400 बोतल शराब, 500 से अधिक कंडोम, क्रॉसबो और तीर जब्त किए गए। 73 लोगों को गलत गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फार्महाउस में 30 छोटे कमरे हैं। इन कमरों में लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया जाता था। यहां एक लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया था। इस संबंध में फरवरी में केस दर्ज किया गया था।

नाबालिग का हुआ था यौन उत्पीड़न
एसपी ने कहा कि यह पता चला है कि एक सप्ताह में कई बार नाबालिग का यौन उत्पीड़न किया गया था। इसके बाद आईपीसी की धारा 366 ए (नाबालिग लड़की की खरीद), 376 (बलात्कार के लिए सजा) और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता ने कोर्ट को बताया था कि आरोपी उसे और उसके दोस्त को रिंपू बागान ले गया था। आरोपी व्यक्तियों ने वहां एक कमरा किराए पर लिया और कई बार उसका यौन शोषण किया।

यह भी पढ़ें- ED ने पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता को किया गिरफ्तार, बिगड़ी बंगाल के मंत्री की सेहत, अस्पताल में हुए भर्ती

अधिकारी ने कहा कि तुरा शहर के लोगों से रिंपू बागान के बारे में कई मौखिक शिकायतें मिलीं थी। आरोप लगाया गया था कि वहां अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं। इसके बाद छापेमारी की योजना बनाई गई थी। छापेमारी के दौरान पुलिस को कई युवक और युवतियां बिना कपड़े के मिले।

यह भी पढ़ें- स्मृति इरानी बोलीं- मेरी बेटी कॉलेज में पढ़ती है, वह बार नहीं चलाती, कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कोर्ट जाऊंगी

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

IndiGo Flight Fare Hike: 6 अक्टूबर से बढ़ेगा Fuel Surcharge, जानें कितना महंगा होगा हवाई सफर
Top 10 News: CEC पर सुप्रीम कोर्ट का रुख, AI फोर्स, इमरान खान का मार्च और IndiGo की 10 खबरें