Manoj Kumar | Published : Aug 15, 2022 12:17 AM IST / Updated: Aug 15 2022, 09:41 AM IST

लाल किले से PM मोदी ने दिया नया नारा- 'जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान'

सार

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 9वीं बार लालकिले से देश को संबोधित किया। वे देश के लिए कई बड़ी घोषणाएं इसी मौके पर करते हैं। इस बार भी पीएम मोदी के एजेंडे में कुछ ऐसी चीजें रहीं, जो आने वाले वक्त में भारत में दिखाई देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्रांति के साथ ही देश में राजनैतिक शुद्धिकरण की बात कही। देश की विरासत पर गर्व करने की बातें कहीं। पीएम ने भ्रष्टाचार व परिवारवाद पर भी करारा प्रहार किया है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत बनाने पर भी जोर दिया। पीएम मोदी के भाषण से जुड़े हर अपडेट्स के लिए पढ़ें यह ब्लाग...

08:59 AM (IST) Aug 15

1 घंटे 22 मिनट का संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से करीब 1 घंटे 22 मिनट का संबोधन समाप्त किया। उन्होंने वंदेमातरम के नारे के साथ अपना भाषण समाप्त किया। पीएम ने सुबह 7 बजकर 34 मिनट पर भाषण शुरू किया और 8 बजकर 56 मिनट पर समाप्त किया।

08:55 AM (IST) Aug 15

खेलों की भी चर्चा की

पीएम मोदी ने कहा कि प्रतिभाओं को बिना भाई भतीजावाद के जगह दी गई तो उन्होंने दुनिया भर में भारत का नाम रोशन किया। हाल में खेलों में भारत का प्रदर्शन इसी तरह का रहा है।

08:52 AM (IST) Aug 15

परिवारवाद की राजनीति परिवार के लिए होती है

पीएम ने कहा कि हिंदुस्तान की राजनीति का शुद्धिकरण के लिए परिवारवादी मानसिकता से मुक्ति दिलानी होगी। पीएम ने कहा कि किसी भी संस्थान में परिवारवाद की राजनीति खतरनाक होती है। योग्यता के आधार पर लोगों को उनका हक मिलना चाहिए।

08:51 AM (IST) Aug 15

भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है

पीएम मोदी ने कहा कि देश में भ्रष्टचार के खिलाफ नफरत तो दिखती है लेकिन भ्रष्टाचारियों का महिमामंडन भी होता है। यह कोई भी सभ्य समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। पीएम ने देश की जनता से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में समर्थन मांगा।

08:47 AM (IST) Aug 15

परिवारवाद पर किया प्रहार

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार व परिवारवाद की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। एक तरफ लोगों को रहने के लिए घर नहीं है तो दूसरी तरफ लोगों के पास चोरी का पैसा रखने की जगह नहीं है। यह स्थिति खराब है।

08:43 AM (IST) Aug 15

भाषा के बंधन में नहीं बंधना है

पीएम मोदी ने कहा कि हमने देखा है कि कभी कभी हमारी प्रतिभा भाषा के बंधनों में बंध जाती है। ये गुलामी की मानसिकता का परिणाम है। हमें हमारे देश की हर भाषा पर गर्व होना चाहिए।

08:41 AM (IST) Aug 15

25 वर्षों के लिए 5 संकल्प

  • विकसित भारत
  • हमारे अंदर गुलामी के हर औंस को हटाना
  • हमारी गौरवशाली विरासत पर गर्व है
  • एकता
  • अपने कर्तव्यों को पूरा करना

08:38 AM (IST) Aug 15

हम जीव में भी शिव देखते हैं

पीएम मोदी ने कहा कि हम जीव में भी शिव देखते हैं, हम वो लोग हैं जो नर में नारायण देखते हैं, हम वो लोग हैं जो नारी को नारायणी कहते हैं, हम वो लोग हैं जो पौधे में परमात्मा देखते हैं... ये हमारा सामर्थ्य है, जब विश्व के सामने खुद गर्व करेंगे तो दुनिया करेगी।

08:36 AM (IST) Aug 15

पीएम मोदी ने दिया नया नारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया। अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें जय विज्ञान जोड़ा। आज जरूरत है कि हम जय अनुसंधान भी जोड़ें ताकि हम नये-नये कीर्तिमान स्थापित करें।

08:33 AM (IST) Aug 15

योग व संयुक्त परिवार की बात

पीएम मोदी ने कहा कि जब तनाव की बात होती है तो लोगों को योग दिखता है, सामूहिक तनाव की बात होती है तो भारत की पारिवारिक व्यवस्था दिखती है। संयुक्त परिवार की एक पूंजी सदियों से हमारी माताओं के त्याग बलिदान के कारण परिवार नाम की जो व्यवस्था विकसित हुई, ये हमारी विरासत है जिसपर हम गर्व करते हैं।

08:31 AM (IST) Aug 15

सेना तय करे देश के हथियार प्रयोग करेंगे

पीएम मोदी ने देश की सेना को सलाम किया और सेना के अधिकारियों को सैल्यूट किया है। उन्होंने कहा कि देश की सेना तय करे कि हम विदेशी हथियारों की जगह देश में बने हथियार यूज करेंगे। मैं उन बच्चों को भी सैल्यूट करता हूं जो कहते हैं कि हम विदेशी खिलौने से नहीं खेलेंगे। तब आत्मनिर्भर भारत उसकी रगों में दौड़ता है।

08:28 AM (IST) Aug 15

आत्मनिर्भर भारत समाज का जनआंदोलन

पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले से कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सामाजिक आंदोलन है। पीएम ने कहा कि इसे आगे बढ़ाना है।

08:26 AM (IST) Aug 15

नारी का सम्मान करना होगा

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में एकता के लिए मिलजुलकर काम करना चाहिए। सभी को नारी का सम्मान करना चाहिए। हमें जेंडर इक्वैलिटी पर बात करनी होगी। घर में बेटे-बेटी में भेद नहीं होना चाहिए।

08:21 AM (IST) Aug 15

जनकल्याण से जगकल्याण की बात

पीएम मोदी ने कहा कि हमें अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए। कहा कि हम तो जीव में भी शिव देखते हैं। हम लोग विश्व बंधुत्व की बात करते हैं। हम विश्व कल्याण का भाव रखने वाले लोग हैं।

08:19 AM (IST) Aug 15

विरासत पर गर्व होना चाहिए

पीएम मोदी ने कहा कि तीसरी प्राण शक्ति- हमें अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए... चौथा प्राण है- एकता और एकजुटता... पांचवां प्राण है- नागरिकों का कर्तव्य, इसमें प्रधानमंत्री भी बाहर नहीं होता है, राष्ट्रपति भी बाहर नहीं है।

08:17 AM (IST) Aug 15

भारत लोकतंत्र की जननी है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। मदर ऑफ डेमोक्रेसी है। जिनके ज़हन में लोकतंत्र होता है वे जब संकल्प करके चल पड़ते हैं वो सामर्थ्य दुनिया की बड़ी बड़ी सल्तनतों के लिए भी संकट का काल लेकर आती है ये मदर ऑफ डेमोक्रेसी।

08:15 AM (IST) Aug 15

बड़ा संकल्प लेकर चलें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब देश बड़े संकल्प लेकर चलेगा, और वो बड़ा संकल्प है विकसित भारत और उससे कुछ कम नहीं होना चाहिए। दूसरा प्राण है किसी भी कोने में हमारे मन के भीतर अगर गुलामी का एक भी अंश हो उसे किसी भी हालत में बचने नहीं देना।

08:11 AM (IST) Aug 15

आंखों के सामने देश को विकसित करना है

पीएम मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान के हर कोने में उन सभी महापुरुषों को याद करने का प्रयास किया गया, जिनको किसी न किसी कारणवश इतिहास में जगह न मिली, या उनकों भुला दिया गया था। आज देश ने खोज खोज कर ऐसे वीरों, महापुरुषों, बलिदानियों, सत्याग्रहियों को याद किया, नमन किया।

08:08 AM (IST) Aug 15

मोदी ने कहा कि आज जब हम अमृत काल में प्रवेश कर रहे हैं तो अगले 25 साल अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आने वाले 25 साल के लिए हमें पंच प्राण पर अपनी शक्ति केंद्रीत करनी होगी। 

 

  • पहला प्राण- अब देश बड़े संपल्प लेकर चलेगा। विकसित भारत से कुछ कम नहीं होना चाहिए। 
  • दूसरा प्राण- किसी भी कोणे में गुलामी का एक भी अंश है तो उसे किसी भी हालत में बचने नहीं देना है। इससे 100 फीसदी  मुक्ति पानी है।
  • तीसरा प्राण- हमें अपनी विरासत के प्रति गर्व होना चाहिए। इसी विरासत ने भारत को कभी स्वर्ण काल दिया था। 
  • चौथा प्राण- एकता और एकजुटता। 130 करोड़ देशवासियों में एकता, न कोई अपना, न पड़ाया। 
  • पांचवा प्राण- नागरिकों का कर्तव्य। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भी इससे बाहर नहीं है। 
     

08:02 AM (IST) Aug 15

नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के इतने दशकों के बाद विश्व का भारत की ओर देखने का नजरिया बदल गया है। भारत की तरफ विश्व अपेक्षाओं की नजर से देख रहा है। विश्व की सोच में यह बदलाव 75 साल की हमारी यात्रा का परिणाम है। दुनिया हमारी संकल्प यात्रा को देख रही है। विश्व भी भारत से उम्मीदें बांधे है। 

07:57 AM (IST) Aug 15

प्रधानमंत्री ने कहा कि हर सरकार को लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना होगा। लोग इंतजार नहीं कर सकते। लोग आने वाले पीढ़ी को इंतजार में जीन के लिए विवश करने को तैयार नहीं है। अमृत काल में हमें लोगों की आकांक्षाएं पूरी करनी है। भारत में सामूहिक चेतना का फिर से जागरण हुआ है।

07:54 AM (IST) Aug 15

नरेंद्र मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी समाज के अंतिम तबके के व्यक्ति के लिए काम करने की बात कहते थे। मैंने उनके लिए काम किया। भारत का जनमन आकांक्षी है। यह किसी भी देश की बहुत बड़ी अमानत है। आज देश में आकांक्षाएं उफान पर है। देश का हर नागरिक चीजें बदलना चाहता है। 

07:51 AM (IST) Aug 15

पीएम ने कहा कि भारत की विविधता ही भारत की अनमोल शक्ति है। दुनिया को पता नहीं था कि भारत के पास लोकतंत्र का सामर्थ है। भारत लोकतंत्र की जननी है। 2014 में देशवासियों ने मुझे दायित्व दिया। आजादी के बाद जन्मा मैं पहला व्यक्ति था जिसे लालकिले से देशवासियों का गौरव गान करने का अवसर मिला। 

07:49 AM (IST) Aug 15

पीएम ने कहा कि 75 साल की यह यात्रा अनेक उतार-चढ़ाव से भरी है। हमारे देश के लोगों ने हार नहीं मानी है। सैकड़ों सालों के गुलामी के कालखंड ने भारत के मन को गहरे घाव दिए, गहरी चोटें पहुंचाई। लेकिन उसके भीतर एक जुनून भी था। इसके कारण अभावों के बीच भी भी देश आगे बढ़ा। 

07:48 AM (IST) Aug 15

नरेंद्र मोदी ने कहा कि मातृभूमि  के प्रति प्रेम के चलते लाखों लोगों ने विभाजन का दुख सहा। पिछले 75 साल में देश के लिए जीन-मरने वाले सेना के जवान, पुलिसकर्मी, शासन में बैठे लोगों, जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों के योगदान को आज याद करने का अवसर है। देश के नागरिकों ने अनेक कठिनाई के बाद भी देश को आगे बढ़ाने के लिए जो प्रयास हो सका किया। 
 

07:37 AM (IST) Aug 15

लाल किले से पीएम मोदी का भाषण शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर 9वीं बार तिरंगा फहरा दिया है। उन्हें संबोधन शुरू कर दिया है और देशवासियों को आजादी के अमृत महोत्सव पर बधाई दी है। पीएम मोदी आजादी के वीरों, बलिदानियों को नमन कर रहे हैं। 

07:33 AM (IST) Aug 15

लालकिले पर पीएम मोदी ने फहराया तिरंगा

07:19 AM (IST) Aug 15

अरूणाचल प्रदेश के तवांग में फहराया तिरंगा

07:17 AM (IST) Aug 15

गृहमंत्री अमित शाह व कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी पहुंचे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए लाल किले पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुबह 7.33 बजे लाल किले की प्राचीर से संबोधन शुरू करने की उम्मीद है।
 

07:08 AM (IST) Aug 15

राजनाथ सिंह ने फहराया तिरंगा

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली स्थित आवास पर तिरंगा फहरा दिया है। वहीं कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ध्वजारोहण करेंगे।

06:49 AM (IST) Aug 15

दिल्ली में सुरक्षा कड़ी की गई

स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। लाल किले और उसके आसपास 1,000 से अधिक इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं।

06:31 AM (IST) Aug 15

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर दी बधाई

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई दी है। पीएम थोड़ी देर में महात्मा गांधी की समाधि पर फूल चढ़ाएंगे। इसके बाद वे लाल किला जाएंगे, जहां से वे 9वीं बार देश को संबोधित करेंगे।

06:01 AM (IST) Aug 15

पहले राजघाट जाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करने के लिए उनके समाधि स्थल राजघाट जाएंगे। वहां से पीएम का काफिला लाल किला पहुंचेगा। सुबह 7.30 बजे प्रधानमंत्री तिरंगा फहराएंगे, इसके बाद वे 9वीं बार देश के नाम संबोधन जारी करेंगे।
 

05:58 AM (IST) Aug 15

गूगल ने बनाया विशेष डूडल

भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गूगल ने भी अपने अंदाज में बधाई दी है। 15 अगस्त को गूगल ने डूडल बनाकर भारतीयों के जश्न को दर्शाया है। डूडल 75 वर्षों में भारत द्वारा हासिल की गई महान ऊंचाइयों का प्रतीक बन गया है। 

05:52 AM (IST) Aug 15

अमेरिकी प्रेसीडेंट ने दी बधाई

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत को 76वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा कि भारतीय-अमेरिकियों सहित दुनिया भर के लोग, भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, संयुक्त राज्य अमेरिका अपनी लोकतांत्रिक यात्रा का सम्मान करता है। इसमें भारत भी शामिल है, जो महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के स्थायी संदेश द्वारा निर्देशित है। 

 


More Trending News