कर्नाटक के तुमकुर में पलटी तेज रफ्तार बस, 8 की मौत, 25 घायल, सड़क पर बिखरे मिले शव

Published : Mar 19, 2022, 01:53 PM ISTUpdated : Mar 19, 2022, 01:58 PM IST
कर्नाटक के तुमकुर में पलटी तेज रफ्तार बस, 8 की मौत, 25 घायल, सड़क पर बिखरे मिले शव

सार

कर्नाटक के तुमकुर जिले में शनिवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए सभी लोग एक निजी बस में सवार थे। कई घायलों की स्थिति गंभीर है।

बेंगलुरु। कर्नाटक के तुमकुर जिले में शनिवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे (karnataka road accident) में आठ लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए सभी लोग एक निजी बस में सवार थे। कई घायलों की स्थिति गंभीर है। इनमें कई छात्र भी शामिल हैं।

हादसा शनिवार सुबह पवागड़ा कस्बे के पास पलावल्ली कट्टे गांव में हुआ। तुमकुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करीब 100 लोगों को लेकर जा रही बस पलट गई थी। बस की रफ्तार तेज थी। इसी दौरान ड्राइवर बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और हादसा हो गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारे गए लोगों के शव सड़क पर बिखर गए थे। 

सूचना मिलने पर पावागड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए तुमकुरु और पावागड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार कई घायलों की स्थिति बेहद नाजुक है। वे अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। निजी बस पावागड़ा से वाईएन होसाकोटे टाउन जा रही थी। पावागड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

लापरवाही से बस चला रहा था ड्राइवर
प्रारंभिक जांच में दुर्घटना की वजह चालक की लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस के मुताबिक एसवीटी ट्रेवल्स की बस में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। मृतकों के शव सड़क पर बिखरे पड़े मिले। मृतकों में दो छात्र थे। उनके शवों को पावागड़ा अस्पताल भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस में अधिक भीड़ थी। उसमें ज्यादातर छात्र यात्रा कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- खार्किव में मारे गए नवीन शेखरप्पा की फैमिली का बड़ा डिसीजन, पिता बोले-दूसरे छात्रों के भविष्य के लिए किया ऐसा

इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, "कर्नाटक के तुमकुर में एक बस दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए मैं प्रार्थना करता हूं।"

 

यह भी पढ़ें- CRPF के स्थापना दिवस पर बोले अमित शाह-जम्मू-कश्मीर की सबसे बड़ी उपलब्धि आतंकवाद पर नियंत्रण

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

21 जनवरी की 6 बड़ी खबरें: गोल्ड ने रुलाया-ट्रंप ने किसे बताया मंदबुद्धि
महिला को देख पैंट खोल अश्लील इशारे करने लगा युवक, कैमरे में कैद हुई गंदी हरकत