नेपाल: बैतड़ी में रोड एक्सीडेंट, 9 की मौके पर मौत, 34 लोग जख्मी

Published : Nov 13, 2020, 07:48 AM IST
नेपाल: बैतड़ी में रोड एक्सीडेंट, 9 की मौके पर मौत, 34 लोग जख्मी

सार

नेपाल के बैतड़ी जिले में एक रोड एक्सीडेंट में 9 लोगों की मौत हो गई। 34 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा दशरथ चंद हाईवे के किनारे बैतड़ी में पाटन नगर पालिका में गुरुवार सुबह को हुआ।  

नई दिल्ली. नेपाल के बैतड़ी जिले में एक रोड एक्सीडेंट में 9 लोगों की मौत हो गई। 34 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा दशरथ चंद हाईवे के किनारे बैतड़ी में पाटन नगर पालिका में गुरुवार सुबह को हुआ।

बस दार्चुला जिले के गन्ना से महेंद्रनगर जा रही थी। डीएसपी नारायण प्रसाद के अनुसार, बस रोड से 600 मीटर की दूरी पर जा गिरी। मृतकों में से सात पुरुष और दो महिलाएं हैं। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से आठ शव बरामद किए गए हैं। गंभीर रूप से घायल सात यात्रियों को आगे के लिए धनगड़ी रेफर किया गया है। 27 यात्रियों का  इलाज दादिल्धुरा जिला अस्पताल में चल रहा है। 

बस का मालिक बीरेंद्र कार्की ही बस चला रहा था। वह भी घायल हो गया है। पुलिस ने कहा कि वे दुर्घटना की जांच कर रहे हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मोदी सरकार का ‘खतरनाक प्लान’! गैस माफियाओं पर शिकंजा, अब हर दिन होगी रिपोर्टिंग
संसद में ‘दागी’ और ‘धनवान’ सांसदों की भरमार! ADR रिपोर्ट ने दिखाई नेताओं की चौंकाने कुंडली