फौजी का मर्डर: DMK के खिलाफ पूर्व सैनिकों का आर-पार की लड़ाई का शंखनाद, कैंडल मार्च निकालने पर 3500 लोगों पर FIR

Published : Feb 22, 2023, 12:50 PM ISTUpdated : Feb 22, 2023, 01:07 PM IST
 death of an Army jawan

सार

तमिलनाडु में एक फौजी को पीट-पीटकर मार डालने के मामले ने DMK सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा भर दिया है। 29 वर्षीय प्रभु एम की तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में 8 फरवरी को एक सार्वजनिक टैंक में कपड़े धोने को लेकर डीएमके पार्षद के साथ बहस हो गई थी। 

चेन्नई(Chennai). तमिलनाडु में एक फौजी को पीट-पीटकर मार डालने के मामले ने DMK सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा भर दिया है। 29 वर्षीय प्रभु एम की तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में 8 फरवरी को एक सार्वजनिक टैंक में कपड़े धोने को लेकर डीएमके पार्षद के साथ बहस हो गई थी। इस विवाद में प्रभु एम की गंभीर रूप से पिटाई कर दी थी। 14 फरवरी को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस मामले में 9 फरवरी को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई की लीडरशिप में मंगलवार(21 फरवरी) को धरना-प्रदर्शन और कैंडल मार्च का आयोजन किया गया था। इस पर पुलिस ने 3500 से अधिक भाजपाइयों पर FIR दर्ज की है। बता दें कि तमिलनाडु में घृणा अपराध( hate crime) के मामले बढ़ने ने सरकार की फजीहत करा दी है।

कोई भी FIR से डरने वाला नहीं है। इस मामले में, हम बस यही चाहते हैं कि मुख्यमंत्री (मारे गए सेना के जवान के) परिवार से उनकी पार्टी के सदस्य द्वारा की गई हरकत के लिए माफी मांगें। हम आने वाले दिनों में अपनी कार्रवाई तेज करेंगे...मेरे खिलाफ यह 84वीं FIR है-तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई

1.भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने घोषणा की है कि डीएमके पदाधिकारियों द्वारा पीट-पीटकर मार डाले गए सैनिक प्रभु के परिवार को भाजपा की ओर से 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

2. कुछ दिन पहले कृष्णागिरी में निजी समस्या के चलते डीएमके के एक पदाधिकारी ने सेना के जवान प्रभु की हत्या कर दी थी।

3.बीजेपी ने इस मामले को लेकर डीएमके की आलोचना की है। अन्नामलाई ने यह कहते हुए भूख हड़ताल का ऐलान किया था कि तमिलनाडु में लॉड एंड ऑर्डर बिगड़ गया है।

4.चेन्नई के शिवानंद रोड पर भूख हड़ताल के दौरान बड़ी संख्या में रिटायर्ड फौजी और भाजपा के कईं सीनियर लीडर शामिल हुए।

5.हालांकि सरकार ने 3,500 भाजपा नेताओं और कैडरों के खिलाफ कैंडल लाइट मार्च निकालने के लिए मामला दर्ज किया गया है।

6.चेन्नई पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि भाजपा नेताओं ने बिना उचित अनुमति के विरोध प्रदर्शन किया था। इसलिए ये मामला दर्ज किया गया है।

7.पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 143, 151 आर/डब्ल्यू 41(6) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

8.विशेष रूप से तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) सरकार के खिलाफ एक दिवसीय भूख हड़ताल और मौन कैंडल लाइट मार्च में भाग लिया था।

9.इस संबंध में बुधवार को अन्नामलाई ने पूर्व सैनिकों के साथ राजभवन में राज्यपाल आरएन रवि से मुलाकात की। पूर्व सैनिकों ने राज्यपाल को अपनी शिकायतें बताईं।

10. अन्नामलाई ने मीडिया से कहा राज्यपाल को पूर्व फौजियों ने बताया कि वे तमिलनाडु में असुरक्षित हैं। राज्यपाल ने पूर्व सैनिकों की बात सुनी और उन्होंने इसे बहुत सख्ती से लिया है।

11. अन्नामलाई ने कहा किराज्यपाल भी इस घटना से व्यथित हैं। अन्नमलाई ने कहा- “राज्यपाल ने हमें यह भी बताया कि जो कुछ भी हुआ उससे उन्हें पीड़ा हुई है। उन्होंने वादा किया कि वह इस पर गौर करेंगे और उनसे फिर मिलेंगे।”

12. अन्नामलाई ने कहा कि राज्यपाल से भी कार्रवाई करने और मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी और मुआवजा देने का अनुरोध किया गया है।

13. अन्नमलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर निशाना साधा और कहा, “मुख्यमंत्री का पछतावे में कुछ न कहना उनकी नैतिक विफलता को दर्शाता है। सेना के जवानों ने वर्षों तक हमारी देखभाल की है, अब उनकी देखभाल करना मुख्यमंत्री का कर्तव्य है।”

14.इस बीच तमिलनाडु पुलिस ने कृष्णागिरी में जवान की मौत के मामले में मुख्य आरोपी डीएमके पार्षद चिन्नासामी और उनके बेटे राजापंडी सहित 9 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।

15.पुलिस के मुताबिक, डीएमके पार्षद की 8 फरवरी को पीड़िता के घर के पास पानी की टंकी पर कपड़े धोने को लेकर 33 वर्षीय आर्मीमैन प्रभु के साथ बहस हुई थी।

16. विवाद इस हद तक बढ़ गया कि DMK पार्षद ने 9 लोगों के साथ कथित तौर पर पीड़ित प्रभु और उसके भाई प्रभाकरन पर हमला कर दिया था। प्रभु का होसुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।

pic.twitter.com/A3tJbrubVZ

 

यह भी पढ़ें

ट्रेन में मजदूरों से किया तमिल में सवाल, हिंदी में मिला जवाब, तो कर दी पिटाई, NCIB ने वीडियो शेयर करके मांगा आरोपी का सुराग

PAK फिर बेनकाब, हिजबुल के स्वयंभू कमांडर की जनाजे की नमाज में पहुंचा भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी सैयद सलाहुद्दीन

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके