Published : May 05, 2025, 06:31 AM ISTUpdated : May 07, 2025, 12:42 PM IST

Hindi News Live 5 April 2025: मसूद अजहर ने जारी किया बयान- भारत के हमले में दस परिजन मारे गए, शाम चार बजे दफन

सार

कानपुर के रिहायशी इलाके में अवैध जूता फैक्ट्री में लगी आग में दो लोगों की मौत हो गई, जिससे सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठे हैं। वहीं, उत्तर भारत में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और कई जगह जानमाल का नुकसान हुआ।

12:35 PM (IST) May 07

मसूद अजहर ने जारी किया बयान- भारत के हमले में दस परिजन मारे गए, शाम चार बजे दफन

जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर ने कहा है कि बहावलपुर में जामा मस्जिद सुभानउल्ला पर भारत द्वारा किए गए हमले में उसके परिवार के 10 सदस्य और चार करीबी सहयोगी भी मारे गए हैं। मृतकों में मौलाना मसूद अजहर की बड़ी बहन और उसके पति, मसूद अजहर का भतीजा और उसकी पत्नी, एक अन्य भतीजी के अलावा उसके परिवार के पांच बच्चे शामिल हैं।बयान में यह भी कहा गया है कि मसूद अजहर का एक करीबी सहयोगी और उसकी मां और दो अन्य करीबी सहयोगी भी मंगलवार रात के हमले में मारे गए।

बयान में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा गया है, "इस अत्याचार ने सारे नियम तोड़ दिए हैं, अब किसी को दया की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। ‘

12:25 PM (IST) May 07

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बयान, कहा- भारत ने कुछ नहीं किया तो हम भी चुप रहेंगे

भारत की सख्त कार्रवाई से पाकिस्तान घबरा गया है। युद्ध शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान ने शांति की बात शुरू कर दी है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बयान दिया है कि अगर भारत आगे कोई कदम नहीं उठाता, तो पाकिस्तान भी कोई जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा। उनके इस बयान को युद्धविराम की अपील के रूप में देखा जा रहा है।

11:03 AM (IST) May 07

"पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में कार्रवाई"

ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के शिकार निर्दोष नागरिकों और उनके परिवारों को न्याय दिलाने के लिए लॉन्च किया गया था। इस ऑपरेशन के तहत 9 आतंकवादी ठिकानों को टारगेट किया गया और उन्हें पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया। पाकिस्तान में पिछले तीन दशकों से आतंकवादी इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा है, जिसमें रिक्रूटमेंट, ट्रेनिंग एरिया और लॉन्च पैड शामिल हैं, जो पाकिस्तान और पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर में फैले हुए हैं।

10:54 AM (IST) May 07

"26/11 के बाद देश में हुआ आतंकवाद की सबसे बड़ी घटना"

विदेश सचिव विक्रम मिश्री ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि आप सभी जानते हैं कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में लश्कर से संबंधित पाकिस्तानी और पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादियों ने भारतीय पर्यटकों पर हमला किया। इस हमले में 25 भारतीय नागरिकों और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई। यह हमला 26/11 के बाद देश में हुआ आतंकवाद की सबसे बड़ी घटना है।

10:51 AM (IST) May 07

"पाकिस्तान आतंकवादियों के लिए सुरक्षित स्थल"

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने कहा, "पाकिस्तान आतंकियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बना हुआ है।"

10:48 AM (IST) May 07

'ऑपरेशन सिंदूर' पर भारतीय सेना की प्रेस ब्रीफिंग

भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों पर मिसाइल स्ट्राइक की है। इस सटीक और योजनाबद्ध कार्रवाई में आतंकियों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस अहम ऑपरेशन को लेकर भारतीय सेना ने मीडिया को जानकारी देते हुए प्रेस ब्रीफिंग कर रही है।

 

08:22 AM (IST) May 07

पाकिस्तान पर भारत ने किया एयर स्ट्राइक, 24 मिसाइल दागी, 100 से ज्यादा आतंकी ढेर

पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। ये हमले मंगलवार रात डेढ़ बजे 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में किए गए।

12:01 AM (IST) May 06

भारत-पाक तनाव के बीच UN प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस की अपील, बोले-सैन्य समाधान कोई समाधान नहीं

India-Pak Tension: UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान से सैन्य टकराव से बचने और अधिकतम संयम बरतने की अपील की है। जानें UN का पूरा बयान

Read Full Story

11:45 PM (IST) May 05

SRH vs DC का मुकाबला बारिश में धुला, जानें किसे फायदा और किसका हुआ नुकसान?

SRH vs DC Match result: IPL 2025 का 55वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा था, जो अब बारिश की भेंट चढ़ गया है। पहली पारी में डीसी ने 133 बनाए थे। दूसरी पारी शुरू भी नहीं हुई। हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।

 

Read Full Story

10:58 PM (IST) May 05

पहले धमकी फिर टीम से बाहर... मोहम्मद शमी के साथ ये कैसा अन्याय?

SRH vs DC: आईपीएल 2025 में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। SRH ने उन्हें DC के खिलाफ प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया। उनके पर्सनल लाइफ में भी प्रॉब्लम चल रही है।

 

Read Full Story

10:14 PM (IST) May 05

DRDO और भारतीय नौसेना ने किया स्वदेशी MIGM का सफल परीक्षण, पहली बार स्ट्रैटोस्फेरिक एयरशिप का भी ट्रायल

MIGM trial: DRDO और भारतीय नौसेना ने अत्याधुनिक मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन का सफल परीक्षण किया है। साथ ही मध्य प्रदेश में पहली बार स्ट्रैटोस्फेरिक एयरशिप का फ्लाइट ट्रायल भी हुआ। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Read Full Story

09:48 PM (IST) May 05

Toronto Khalistani Rally 2025: टोरंटो में भारत विरोधी भड़काऊ रैली, मोदी-जयशंकर-शाह के खिलाफ घिनौना पोस्टर

Toronto Khalistani Rally 2025 में भारत विरोधी नारों और पीएम मोदी, एस. जयशंकर, अमित शाह की हत्या की धमकी से भारत ने जताई सख्त आपत्ति। कनाडा उच्चायोग को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज किया गया।

Read Full Story

09:24 PM (IST) May 05

Salman Khan की इकलौती फिल्म, जिसके साउथ में बने 2 रीमेक!

सलमान खान ने साउथ इंडिया की कई फिल्मों की रीमेक में काम किया है। लेकिन उनकी एक फिल्म ऐसी भी है, जिसके रीमेक साउथ में भी बने हैं। जानिए कौन-सी है वो फिल्म और कौन-सी हैं उसकी साउथ रीमेक....

Read Full Story

09:23 PM (IST) May 05

India Pakistan Border Tension 2025: BSF ने पकड़ा पाक नागरिक, फ‍िरोजपुर से लेकर श्रीगंगानगर तक सीमा पर बढ़ा तनाव

India Pakistan Border Tension 2025 के बीच BSF ने गुरदासपुर में एक पाक नागरिक को पकड़ा, श्रीगंगानगर में भी पाक रेंजर गिरफ्तार। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कड़े प्रतिबंध लगाए।

Read Full Story

08:59 PM (IST) May 05

कौन है यह एक्ट्रेस, जिसकी 6 महीने में टूटी शादी, सब दोस्तों के साथ सोया पति

एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने अपनी टूटी शादी पर खुलकर बात की। उन्होंने पति गौरव गुप्ता और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए, धर्म परिवर्तन और एक्टिंग छोड़ने का दबाव बताया।
Read Full Story

08:55 PM (IST) May 05

खालिस्तानी रैली में पीएम मोदी को दी धमकी, भारत ने कनाडा को लगाई फटकार

टोरंटो में हुई खालिस्तानी रैली पर भारत ने कनाडा हाई कमीशन के सामने कड़ी आपत्ति जताई है. रैली में पीएम मोदी, विदेश मंत्री जयशंकर और गृह मंत्री अमित शाह की हत्या का आह्वान करने वाला एक पोस्टर दिखाया गया था.

Read Full Story

08:50 PM (IST) May 05

हाफिज सईद, मसूद अजहर, कौन करता है पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क कंट्रोल, खुफिया एजेंसियों ने दी बड़ी जानकारी

भारतीय खुफिया एजेंसियों ने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा पर एक डोजियर तैयार किया है, जिसमें उनके नेतृत्व, फंडिंग और ठिकानों का खुलासा किया गया है। पाकिस्तान में इन संगठनों की गतिविधियों और उनके प्रमुख कमांडरों की जानकारी भी इसमें शामिल है।
Read Full Story

08:48 PM (IST) May 05

इन हसीनाओं पर आ चुका है Sanjay Dutt का दिल, अफेयर की लिस्ट है लंबी

संजय दत्त की ज़िंदगी प्रेम और विवादों से भरी रही है। टीना मुनीम से लेकर मान्यता दत्त तक, उनका रिश्ता कई उतार-चढ़ाव से गुज़रा। आइए जानते हैं उनकी प्रेम कहानियों के बारे में।
Read Full Story

08:04 PM (IST) May 05

CBI Chief Selection 2025: राहुल गांधी नए CBI डायरेक्टर के सेलेक्शन कमेटी की मीटिंग में हुए शामिल

CBI Chief Selection 2025: प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच चयन समिति की बैठक हुई। मौजूदा निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल 25 मई को खत्म हो रहा है।

Read Full Story

08:01 PM (IST) May 05

IMF: दुनिया में बजेगा भारत का डंका, जापान को पछाड़ बनेगा विश्व की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी

IMF के वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक के अनुसार, भारत 2025 में जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि भारत का जीडीपी जापान से आगे निकल जाएगा।
Read Full Story

07:55 PM (IST) May 05

पाकिस्तान का टाटा-बिरला है सेना प्रमुख आसिम मुनीर, चलाता है 100 से अधिक कंपनियां, जानें संपत्ति

Pakistan Army Chief Asim Munir: पाकिस्तान में सेना सिर्फ देश की रक्षा नहीं करती, बल्कि 100 से ज़्यादा कंपनियां भी चलाती है। सेना प्रमुख आसिम मुनीर CEO की तरह बिज़नेस भी संभालते हैं, जिससे सेना की आमदनी करोड़ों में है।

Read Full Story

07:38 PM (IST) May 05

2 घंटे में दिल्ली से मुंबई! ट्रेन के किराए में करें हवाई सफर

Delhi to Mumbai Chepest Flight: एयरलाइन कंपनियां यात्रियों को अपनी ओर खींचने के लिए तमाम तरह के ऑफर देती हैं। कुछ एयरलाइंस ने दिल्ली से मुंबई का सफर इतना सस्ता कर दिया है कि आप रेल से भी कम किराए में इसे सिर्फ 2 घंटे में पूरा कर सकते हैं।

Read Full Story

07:37 PM (IST) May 05

1 करोड़ नहीं दिए तो... मोहम्मद शमी को किसने दी जान से मारने की धमकी?

Mohammed Shami threat: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। खिलाड़ी से इसके बदले में 1 करोड़ रुपए की मांग भी की गई है। पूरा मामला क्या है, आईए जानते हैं।

 

Read Full Story

07:18 PM (IST) May 05

'बेटी को कोकीन दे रहे'- दिया मिर्जा का खुलासा, हर पैरेंट को सुनना चाहिए

Mobile addiction in teenagers: दिया मिर्जा ने अपनी बेटी समायरा की लत के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे एक मां के लिए डरावना अनुभव रहा और कैसे वो इस लत से लड़ रही हैं।

Read Full Story

07:09 PM (IST) May 05

नीता अंबानी के फिटनेस ट्रेनर विनोद चन्ना कौन हैं, फीस कितनी? जानिए क्या आप भी ले सकते हैं उनसे ट्रेनिंग

Who is Nita Ambani Fitness Trainer Vinod Channa: नीता अंबानी के फिटनेस कोच विनोद चन्ना कौन हैं? जानिए उनकी फीस कितनी है? क्या आप भी नीता अंबानी के फिटनेस ट्रेनर विनोद चन्ना से फिटनेस ट्रेनिंग ले सकते हैं। जानिए सबकुछ।

Read Full Story

06:58 PM (IST) May 05

Ram Kapoor की पत्नी Gautami ने बताया वो खौफनाक किस्सा, बोलीं- उसने मेरी पैंट में..

टीवी एक्ट्रेस गौतमी कपूर ने अपने बचपन के एक दर्दनाक हादसे का खुलासा किया। बस में सफ़र के दौरान एक अंजान शख्स ने उनके साथ बदसलूकी की।
Read Full Story

06:49 PM (IST) May 05

रायपुर एयरपोर्ट पर बांसुरी की धुन ने जीता दिल, वीडियो वायरल

रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बांसुरी वादक ने 'तेरी मिट्टी' गाना बजाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। वीडियो वायरल हो गया और लाखों लोगों ने इसे देखा।
Read Full Story

06:45 PM (IST) May 05

7 मई को मॉक ड्रिल, नागरिक सुरक्षा की तैयारी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को 7 मई को प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल आयोजित करने को कहा है

Read Full Story

06:41 PM (IST) May 05

खामोशी से फेफड़ों में घर कर जाता है Asthma, समय रहते पहचानें ये 6 संकेत

World Asthma Day 2025: सांस फूलना, लगातार खांसी, सीने में जकड़न जैसे लक्षणों को नज़रअंदाज़ न करें, ये अस्थमा के शुरुआती संकेत हो सकते हैं, जानें इनके बारे में और रहें सावधान।

Read Full Story

06:30 PM (IST) May 05

चाय-कॉफी हुई पुरानी! अब मेहमानों को सर्व करें ये Beverage, हर कोई पूछेगा रेसिपी

बेवरेज डे पर मेहमानों को आम पना, लेमन मिंट कूलर, फ्रूट पंच, कोकोनट मिल्क शेक या बेल शरबत जैसी रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स से करें खुश। स्वाद और सेहत से भरपूर ये पेय हर किसी को पसंद आएंगे।
Read Full Story

06:19 PM (IST) May 05

Pahalgam Attack: क्यों ट्रोल हो गईं विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी?

पहलगाम हमले में शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी की शांति की अपील पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया। महिला आयोग ने इस घटना की निंदा की है।
Read Full Story

06:15 PM (IST) May 05

Babil Khan ही नहीं फिल्म इंडस्ट्री के कई राज खोल चुके हैं ये 5 Celebs

बाबिल खान से लेकर तापसी पन्नू तक, कई सितारों ने बॉलीवुड के नेपोटिज्म और अंदरूनी राजों पर खुलकर बात की है। क्या वाकई में बॉलीवुड उतना चमकदार है जितना दिखता है?

Read Full Story

06:07 PM (IST) May 05

कांग्रेस ने दिया अपमानजनक बयान...राफेल पर 'नींबू मिर्ची' बयान पर भड़की तमिलिसाई सुंदरराजन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय द्वारा राफेल पर 'नींबू मिर्ची' वाली टिप्पणी पर विवाद खड़ा होने के बाद, भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने सोमवार को सवाल किया कि इस तरह के बयान कैसे दिए जा सकते हैं।
Read Full Story

06:06 PM (IST) May 05

महिला ने कहा- लाल किला मेरा है, कोर्ट का जवाब- आगरा, फतेहपुर सीकरी भी ले लो

मुगल बादशाह बहादुर शाह ज़फ़र की वंशज होने का दावा करते हुए एक महिला ने लाल किले पर अपना हक जताया है। सुप्रीम कोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी।
Read Full Story

06:04 PM (IST) May 05

Lucky Rashi Today: 6 मई 2025 को किसकी टेंशन होगी दूर, कौन बनेगा मालामाल?

6 मार्च मेष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए शुभ है। धन लाभ, सफलता, पारिवारिक खुशी, स्वास्थ्य लाभ और मान-सम्मान मिल सकता है। नौकरी-व्यापार में उन्नति और कानूनी मामलों में जीत संभव है। शुभ समाचार और उपहार मिलने के योग हैं।

Read Full Story

05:56 PM (IST) May 05

Red Fort Ownership: सुप्रीम कोर्ट ने सुल्ताना बेगम की लाल किला पर मालिकाना हक की याचिका खारिज की

Red Fort Ownership Claim को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुल्ताना बेगम की याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह 'भ्रामक' और 'देरी से दायर' की गई थी। जानें पूरा मामला, तर्क और कोर्ट की टिप्पणियां।

Read Full Story

05:28 PM (IST) May 05

पिचके गाल और थके-हारे दिखे करन जौहर, बिना मेकअप माधुरी दीक्षित, Photos

Bollywood Celebs Spotted: सोमवार को कई बॉलीवुड सेलेब्स अलग-अलग जगहों पर नजर आए। करन जौहर की हालत देखकर हर कोई शॉक्ड दिखा। पिचके गाल, दुबले-पतले करन को देख झटका लगा।

Read Full Story

05:13 PM (IST) May 05

3 Twist: रूही नहीं इसका बेटा है दक्ष, YRKKH में सामने आएगी बड़ी सच्चाई

कियारा और चारू की वापसी से पोद्दार हाउस में ड्रामा शुरू! रूही की हालत देख अभीरा परेशान, क्या होगा आगे?
Read Full Story

05:11 PM (IST) May 05

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का पाकिस्तान पर वार, फंडिंग बंद करने की उठाई इस बैंक से मांग

Pakistan Funding Cancel: पहलगाम आतंकी हमले के बाद, भारत ने एशियाई विकास बैंक से पाकिस्तान की फंडिंग रोकने का आग्रह किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष मसातो कांडा के साथ बैठक में कई चीजों का जिक्र किया।

Read Full Story

05:01 PM (IST) May 05

Pakistani Hackers Cyber Attack: भारतीय डिफेंस वेबसाइट्स पर बड़ा साइबर हमला, MES और रक्षा संस्थानों का डेटा लीक

Pahalgam Terror Attack के बाद Pakistan Cyber Force ने भारतीय रक्षा वेबसाइट्स पर साइबर हमला किया है। MES, IDSA और AVNL जैसे रक्षा संस्थानों की वेबसाइट्स से संवेदनशील डाटा चोरी और डिफेसिंग का आरोप। जानें क्या बोले Defence Sources और Cyber Experts।

Read Full Story