Published : May 14, 2025, 06:20 AM ISTUpdated : May 14, 2025, 11:41 PM IST

Hindi News Live 14 May 2025: बोइंग से कतर एयरवेज ने खरीदे 160 विमान, 200 अरब डॉलर का सौदा पक्का

सार

भारत का रक्षा बजट ढाई गुना से ज्यादा बढ़ा, जिससे दुनिया ने हमारी ताकत देखी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकियों और उनके सरपरस्तों पर सख्त कार्रवाई की। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में मौजूद कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया। 

11:41 PM (IST) May 14

बोइंग से कतर एयरवेज ने खरीदे 160 विमान, 200 अरब डॉलर का सौदा पक्का

कतर एयरवेज ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खाड़ी अरब देश की यात्रा के दौरान 160 बोइंग जेट खरीदने के लिए 200 अरब डॉलर के एक बड़े सौदे पर हस्ताक्षर किए।
Read Full Story

11:18 PM (IST) May 14

पाकिस्तान के कराची में रेप के बाद 13 साल के लड़के की हत्या, मदरसा में मिला शव

कराची के एक मदरसे में 13 साल के लड़के का शव मिला, जिसका कथित तौर पर बलात्कार के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें मदरसे का शिक्षक भी शामिल है। परिवार का आरोप है कि लड़के ने पहले भी शोषण की शिकायत की थी।
Read Full Story

10:34 PM (IST) May 14

'बलूचिस्तान नहीं पाकिस्तान': बलूच नेता ने किया आजादी का ऐलान, भारत से की ये मांग

बलूच नेता मीर यार बलूच ने पाकिस्तान से आज़ादी की घोषणा की, दशकों की हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन का हवाला दिया। उन्होंने भारत और विश्व समुदाय से समर्थन मांगा और बलूचों को 'पाकिस्तानी' न कहने का आग्रह किया।
Read Full Story

10:26 PM (IST) May 14

मोदी की नकल करते दिखे पाकिस्तानी PM, छुपाते रहे अपने एयरबेस की तबाही

Pakistan के पीएम शहबाज शरीफ ने सियालकोट के पसरूर छावनी का दौरा किया, लेकिन पाकिस्तान ने एयरबेस की तस्वीरें नहीं दिखाईं। टैंक पर खड़े होकर शरीफ ने भारत के खिलाफ भाषण दिया।

Read Full Story

10:19 PM (IST) May 14

एयर डिफेंस जाम, 23 मिनट में पूरा मिशन, जानें कैसे इंडियन एयरफोर्स ने तबाह किए पाकिस्तानी एयरबेस

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस को चकमा देकर 23 मिनट में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया। पाकिस्तान के जवाबी हमले को नाकाम करते हुए भारत ने उनके एयरबेस पर भी हमला किया।
Read Full Story

09:44 PM (IST) May 14

इन 11 शेयरों पर लगाएं दांव! जल्द बनाएंगे धन्ना सेठ

मॉर्गन स्टेनली कैपिटल इंडेक्स (MSCI) ने अपने इंडिया स्मॉलकैप इंडेक्स में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत, MSCI ने 11 स्मॉलकैप शेयरों को इस इंडेक्स में शामिल किया है। ऐसे में आने वाले समय में इन 11 Stocks में दांव लगाना फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

Read Full Story

09:13 PM (IST) May 14

Pakistan ही पाल रहा आतंकी! लो मिल गया एक और सबूत

Pakistan सरकार IMF से मिली मदद का इस्तेमाल आतंकियों को मुआवजा देने में करेगी। जैश सरगना मसूद अजहर के परिवार को 14 करोड़ रुपये मिलेंगे। भारत के हमले में मारे गए हर आतंकी के लिए 1 करोड़ का मुआवजा तय किया गया है।

Read Full Story

08:39 PM (IST) May 14

अब्दुल कलाम की लैब से ऑपरेशन सिंदूर तक, जानें आकाश मिसाइल की अनोखी कहानी

प्रह्लाद रामाराव ने आकाश मिसाइल सिस्टम के विकास पर प्रकाश डाला, प्रमुख चुनौतियों और सफलताओं का जिक्र किया और ऑपरेशन सिंदूर में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को बताया।

Read Full Story

08:27 PM (IST) May 14

तुर्की-अजरबैजान को भारत ने दिखाई औकात! लगेगा 4000 करोड़ का चूना

Turkey Boycott: भारतीयों ने तुर्की और अजरबैजान का बहिष्कार शुरू कर दिया है, जिससे बुकिंग में भारी गिरावट देखी जा रही है। क्या इसका असर इन देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा?

Read Full Story

08:16 PM (IST) May 14

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान को भारत ने कैसे दिया मुंहतोड़ जवाब?

India Pakistan conflict: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला किया। स्वदेशी हथियारों और तकनीक से भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी।

Read Full Story

07:56 PM (IST) May 14

IB अफसर पति को पत्नी ने लगाया मौत का इंजेक्शन, वजह सिपाही भाई से इश्क था

jhalawar Shocking news : झालावाड़ में आईबी अफसर की हत्याकांड में पत्नी, प्रेमी और साथियों को सजा। वैलेंटाइन डे पर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतारा।

Read Full Story

07:37 PM (IST) May 14

दिल्ली से जयपुर का सफर अब 2 घंटे में, राजस्थान में तैयार ऐसा शानदार एक्सप्रेसवे

Jaipur to Delhi journey on Bandikui Expressway : बांदीकुई-जयपुर एक्सप्रेसवे जून 2025 तक शुरू होने की उम्मीद है, जिससे दिल्ली-जयपुर की यात्रा मात्र 2.5 घंटे में पूरी हो सकेगी। यह नया मार्ग दूरी कम करेगा और यात्रा को सुगम बनाएगा।

Read Full Story

07:11 PM (IST) May 14

भारतीय ड्रोन-रोधी सिस्टम 'भार्गवास्त्र' का सफल परीक्षण

ऑपरेशन सिंदूर के बाद, भारत में विकसित 'भार्गवास्त्र' ड्रोन-रोधी सिस्टम का सफल परीक्षण हुआ। इस सिस्टम ने चार ड्रोन मॉडलों को सफलतापूर्वक नष्ट किया।
Read Full Story

07:10 PM (IST) May 14

बनारस से दिल्ली सिर्फ डेढ़ घंटे में! किराया ट्रेन के AC कोच से भी कम

Varanasi to Delhi Cheapest Flight: गर्मी के सीजन में यात्रियों को लुभाने के लिए एयरलाइन कंपनियां तमाम तरह के ऑफर दे रही हैं। इसके तहत वाराणसी से दिल्ली की फ्लाइट ट्रेन के फर्स्ट एसी से भी कम में मिल रही है।

Read Full Story

07:05 PM (IST) May 14

10वीं छात्र फर्स्ट डिवीजन पास, फिर भी कर लिया सुसाइड, हर माता-पिता के लिए खबर

कोटा में 10वीं के छात्र ने खुदकुशी कर ली। 61% अंक आने के बाद भी तनाव में था। परीक्षा परिणाम के बाद बच्चों का ध्यान रखना ज़रूरी।

Read Full Story

07:04 PM (IST) May 14

पाकिस्तान समर्थन पर तुर्की-अज़रबैजान यात्रा का बहिष्कार, सिर्फ यूपी से 15 हजार बुकिंग कैंसल

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को तुर्की और अज़रबैजान के समर्थन से नाराज़ भारतीय इन देशों की यात्रा रद्द कर रहे हैं। हज़ारों बुकिंग रद्द हो चुकी हैं और ट्रैवल एजेंसियां रिफंड दे रही हैं।

Read Full Story

07:00 PM (IST) May 14

JNU और तुर्की यूनिवर्सिटी का समझौता रद्द, क्या है माजरा?

राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से JNU ने तुर्की की इनोनू यूनिवर्सिटी के साथ समझौता रद्द कर दिया है। यह फैसला भारत-तुर्की संबंधों में तनाव के बीच लिया गया है।
Read Full Story

06:51 PM (IST) May 14

ब्रह्मोस से बदला, क्या है मोदी का मास्टरस्ट्रोक? S Gurumurthy से समझिए ऑपरेशन सिंदूर का पूरा एनालसिस

पहलगाम हमले के बाद, ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइलों से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला। एस गुरुमूर्ति का विश्लेषण, मोदी सरकार की आतंकवाद विरोधी रणनीति और बदलाव।
Read Full Story

06:50 PM (IST) May 14

Mukesh Ambani: ट्रंप और कतर के अमीर से मिलेंगे मुकेश अंबानी, स्टेट डिनर में होंगे शामिल

Mukesh Ambani दोहा में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और कतर के अमीर के साथ डिनर में शामिल होंगे। कतर के सॉवरेन वेल्थ फंड ने रिलायंस रिटेल में बड़ा निवेश किया है, और यह मुलाकात दोनों देशों के साथ रिश्ते मजबूत करने का मौका है।

Read Full Story

06:45 PM (IST) May 14

TRT वर्ल्ड पर ताला! भारत ने क्यों लिया ये बड़ा कदम?

पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष के बीच, भारत ने तुर्की के सरकारी प्रसारक TRT वर्ल्ड के X अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है। गलत सूचना और भारत विरोधी प्रचार फैलाने के कारण यह कदम उठाया गया है।

Read Full Story

06:40 PM (IST) May 14

कैंसल कर दो तुर्की-अजरबैजान का प्लान, वर्ल्ड में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 10 जगह

तुर्की और अज़रबैजान की यात्रा पर रोक लगने से निराश? चिंता न करें! ग्रीस से लेकर वियतनाम तक, ये १० बेहतरीन जगहें आपके सफ़र को यादगार बना देंगी। खूबसूरत नज़ारे, रंगीन संस्कृति और अनोखे अनुभव, आपकी अगली छुट्टी का इंतज़ार कर रहे हैं!
Read Full Story

06:39 PM (IST) May 14

Operation Sindoor: तुर्की ने भारत पर हमले में की पाकिस्तान की मदद, दिए 350 से अधिक ड्रोन, भेजे सैनिक

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्की ने पाकिस्तान को 350 से ज़्यादा ड्रोन और सैनिक दिए। भारत के ख़िलाफ़ इन ड्रोन्स का इस्तेमाल हुआ, जिससे भारत में तुर्की के बहिष्कार की मांग उठी।
Read Full Story

06:33 PM (IST) May 14

सूबेदार मेजर से अब लेफ्टिनेंट कर्नल बन गए नीरज चोपड़ा

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा को क्षेत्रीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी मिली है। यह नियुक्ति 16 अप्रैल से प्रभावी है और राष्ट्रपति द्वारा प्रदान की गई है।
Read Full Story

06:00 PM (IST) May 14

उत्तर प्रदेश के जेवर में एचसीएल-फॉक्सकॉन बनाएंगे सेमीकंडक्टर, 2 हजार लोगों को मिलेगा काम

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जेवर में HCL और Foxconn के संयुक्त उद्यम को सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने की मंज़ूरी दे दी है। इससे 2027 से चिप्स का उत्पादन शुरू होगा और करीब 2 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
Read Full Story

05:23 PM (IST) May 14

तुर्की, अजरबैजान ने खुलकर दिया पाकिस्तान का साथ, क्या भारत के साथ व्यापारिक रिश्ते होंगे प्रभावित?

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान तनाव में तुर्की-अजरबैजान ने पाकिस्तान का साथ दिया। भारत में अब तुर्की सामान और पर्यटन के बहिष्कार की मांग उठ रही है, यात्रा बुकिंग रद्द हो रही हैं।
Read Full Story

04:54 PM (IST) May 14

हमला करने आ रहे ड्रोनों के झुंड को पलभर में तबाह करेगा भारत का भार्गवास्त्र, जानें कैसे करता है काम

भारत ने ड्रोन के खतरे से निपटने के लिए 'भार्गवास्त्र' नामक एक शक्तिशाली रक्षा प्रणाली विकसित की है। इस कम लागत वाली प्रणाली का सफल परीक्षण किया गया है, जो दुश्मन ड्रोनों को हवा में ही नष्ट कर सकती है।
Read Full Story

04:18 PM (IST) May 14

PHOTOS: मां की तेरहवीं पर भावुक दिखें अनिल कपूर, सोनम नहीं रोक पाई आंसू

Anil Kapoor Mother Prayer Meet: बुधवार को अनिल और बोनी कपूर की मां निर्मला कपूर की तेरहवीं हुई। इस मौके पर कपूर फैमिली के अलावा करीना कपूर की बुआ भी इसमें शामिल हुईं। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Read Full Story

04:13 PM (IST) May 14

आज का राशिफल, 15 मई 2025 (Aaj ka Rashifal): गलत डिसीजन लेना किसे पड़ेगा भारी-कौन रहेगा अनलकी?

Unlucky Rashi of 15 May 2025: 15 मई, गुरुवार का दिन 5 राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला साबित होगा। पति-पत्नी में अनबन हो सकती है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। ये हैं आज की अनलकी राशियां- वृष, कर्क, तुला, वृश्चिक और मीन।

 

Read Full Story

04:01 PM (IST) May 14

15 मई 2025, Aaj ka Rashifal (आज का राशिफल): कौन-सी 5 राशि वालों को होगा धन लाभ?

Lucky Rashi of 15 May 2025: 15 मई, गुरुवार का दिन 5 राशि वालों के लिए खुशहाली लेकर आया है। इन्हें खुशखबरी मिलेगी। अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस-नौकरी की स्थिति बेहतर रहेगी। ये हैं 15 मई की 5 भाग्यशाली राशियां- मेष, सिंह, कन्या, धनु और कुंभ।

 

Read Full Story

03:58 PM (IST) May 14

25 साल बाद ट्रंप-असद की ऐतिहासिक मुलाकात, क्या बदलेगी अमेरिका की नीति?

25 साल बाद अमेरिकी और सीरियाई राष्ट्रपतियों की ऐतिहासिक मुलाकात। ट्रंप ने सीरिया पर से प्रतिबंध हटाने का किया ऐलान। सऊदी अरब और तुर्की के नेता भी रहे मौजूद।
Read Full Story

03:56 PM (IST) May 14

मसूद अजहर को 14 करोड़ देगी पाकिस्तान सरकार, क्या IMF ने इसी लिए दिया था कर्ज?

IMF से कर्ज मिलने के बाद भी पाकिस्तान आतंकियों को पाल रहा है। ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों के परिवारों को मुआवजा दिया जा रहा है, जिसमें मसूद अजहर भी शामिल है।
Read Full Story

03:55 PM (IST) May 14

तिहाड़ जेल की भीड़ पर Delhi HC ने खारिज की याचिका, जानिए क्या है पूरा मामला?

दिल्ली हाईकोर्ट ने तिहाड़ जेल की भीड़भाड़ पर याचिका खारिज कर दी। याचिकाकर्ता को दिल्ली सरकार से संपर्क करने की सलाह दी गई। भीड़भाड़ का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।
Read Full Story

03:49 PM (IST) May 14

मेहंदी लगी, बारात आई- लेकिन दूल्हा लौट गया बिना शादी किए, वजह सुन चौंक जाएंगे आप

मेहंदी रची हथेलियों में सपनों का संसार था, पर दूल्हे की एक लाख की लालच ने सबकुछ तोड़ दिया। मध्यप्रदेश के पन्ना में दहेज के चलते शादी टली, बारात लौट गई और दुल्हन रह गई सवालों में घिरी… आखिर ये रिश्ता क्यों टूटा?

Read Full Story

03:48 PM (IST) May 14

बीकानेर: मलबे में दबा करोड़ों का सोना, 3 तिजोरियां-सैंकड़ों बैग फुल! लेकिन...

Bikaner shocking news : बीकानेर सिलेंडर ब्लास्ट के बाद मलबे से करोड़ों का सोना निकला। 11 लोगों की मौत के बाद अब ये नया मोड़। पुलिस जांच जारी, सोना मालिकों तक कैसे पहुंचेगा?

Read Full Story

03:38 PM (IST) May 14

बॉलीवुड का इकलौता सबसे बड़ा Flop एक्टर, जिसकी 227 फिल्में हुई सुपरफ्लॉप!

Mithun Chakraborty Most Disaster Films: बॉलीवुड इंडस्ट्री में मिथुन चक्रवर्ती एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा डिजास्टर और फ्लॉप फिल्में दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने 180 डिजास्टर फिल्में दी हैं।

 

Read Full Story

03:23 PM (IST) May 14

ट्रंप हैं की मानते नहीं! भारत ने नहीं दिया क्रेडिट, फिर भी अपनी पीठ थपथपा रहे US राष्ट्रपति

भारत के रुख के उलट, ट्रंप ने भारत-पाक संघर्ष में अमेरिकी दखल के अपने पुराने दावे दोहराए। उन्होंने कहा कि उन्होंने दोनों देशों से व्यापार समझौते बढ़ाने और शांति बनाए रखने को कहा था।

Read Full Story

03:18 PM (IST) May 14

Income Tax Filing: ITR फॉर्म्स में हुए बड़े बदलाव, इनकम टैक्स भरने से पहले जानना जरूरी

ITR Form Changes: CBDT ने असेसमेंट ईयर 2025-26 के लिए नए ITR फॉर्म जारी किए हैं। फॉर्म्स के स्ट्रक्चर में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन फाइनेंस एक्ट 2024 के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए इसमें टैक्सपेयर फ्रेंडली बदलाव हुए हैं।

Read Full Story

03:04 PM (IST) May 14

CBSE के बाद RBSE 10th 12th Result 2025: अब इंतज़ार खत्म, जानिए ताज़ा अपडेट

RBSE 10th 12th Result 2025 : राजस्थान बोर्ड के नतीजे इसी महीने के आखिर में जारी होने की उम्मीद है। लगभग 20 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है और मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर तारीख की घोषणा की जाएगी।

Read Full Story

02:46 PM (IST) May 14

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की सुरक्षा अब Z कैटेगरी में, काफिले में शामिल हुई एक नई बुलेटप्रूफ गाड़ी

पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद, विदेश मंत्री एस. जयशंकर की सुरक्षा बढ़ाकर Z कैटेगरी कर दी गई है। उनके काफिले में अब एक और बुलेटप्रूफ गाड़ी शामिल होगी। सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच यह कदम उठाया गया है।
Read Full Story

02:01 PM (IST) May 14

कौन हैं कनाडा की नई विदेश मंत्री अनीता आनंद, जिनके 1 काम की पूरी दुनिया में हो रही तारीफ

Who is Anita Anand: भारतीय मूल की अनीता आनंद ने गीता पर हाथ रखकर कनाडा के विदेश मंत्री पद की शपथ ली। पूर्व में रक्षा मंत्री रहीं आनंद ने मेलोनी जोली की जगह ली है।

Read Full Story